Indore News: ऑटो रिक्शा पर पोस्टर पॉलिटिक्स, NOTA के बाद अब राष्ट्रहित में मतदान की अपील
Lok Sabha Election की हलचल के बीच सियासत के गढ़ इंदौर में नोटा को लेकर ऑटो पॉलिटिक्स चलती नजर आ रही है, जहां कांग्रेस की ओर से ऑटो पर नोटा समर्थित पोस्टर चिपकाने के बाद अब बीजेपी समर्थिक ऑटो रिक्शा चालक संघ की ओर से ऑटो रिक्शाओं पर मतदान जागरूकता संबंधित स्लोगन लिखकर पोस्टर चिपकाए गए हैं।
इतना ही नहीं भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ की ओर से ऑटो रिक्शाओं पर मतदान जागरूकता को पोस्टर चिपकाने के साथ ही 13 मई को मतदान करने की शपथ भी ऑटो रिक्शा चालकों को दिलवाई गई है। वहीं अब शहर में लगातार तेज हो रही ऑटो रिक्शा पॉलिटिक्स के चलते सियासत का अलग रंग देखने मिल रहा है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नोटा पॉलिटिक्स रफ्तार पकड़ रही है, जहां कांग्रेस की ओर से शहरभर के ऑटो रिक्शा पर नोटा के समर्थन में चिपकाए गए पोस्टर्स के जवाब में बीजेपी समर्थित भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ की ओर से ऑटो रिक्शा चालकों को मतदान महापर्व में हिस्सा लेने की शपथ दिलवाई गई। साथ ही 5 हजार से ज्यादा ऑटो रिक्शाओं पर मतदान जागरूकता के पोस्टर चिपकाए गए।
भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि, हजारों की संख्या में रिक्शाओं पर मतदान की जागरूकता के लिए बैनर-पोस्टर चिपकाए गए हैं, मतदान करना सभी का अधिकार है। अपने प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए मतदान जरूर करें। बेहतर राष्ट्रहित में कार्य करने वाली सरकार बनाने के लिए मतदान करें, और जो नोटा को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।
त्रिपाठी ने बताया की, नोटा भले ही हमें एक अधिकार के रूप में मिला हो, लेकिन हमें अपना मतदान जरूर करना चाहिए. वहीं नोटा को लेकर लगाए गए रिक्शाओं पर बैनर को भी उनके द्वारा रिक्शा चालकों से चर्चा कर हटाए गए हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में ऑटो रिक्शा पॉलिटिक्स अब रफ्तार पकड़ रही है, जहां लगातार ऑटो रिक्शाओं पर पोस्टर वॉर की स्थिति देखने मिल रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: NOTA के पोस्टर देख भड़की BJP पार्षद, बीच सड़क पर जमकर हुआ बवाल












Click it and Unblock the Notifications