Lok Sabha Election से पहले आबकारी विभाग का एक्शन, लाखों की अवैध शराब जप्त

इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर मदिरा के अवैध क्रय-विक्रय, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिये कलेक्टर आशीष सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दलों द्वारा अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि, आबकारी विभाग के अमले द्वारा 09 और 10 अप्रैल 2024 को कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। इसी कड़ी में गत 09 अप्रैल 24 को दोपहिया वाहन TVS जुपिटर से एक पीला बैग में 100 पाव (02 पेटी) देशी मदिरा प्लेन का अवैध परिवहन करते हुए शिवम पिता कमल किशोर निवासी 35 ब्रह्मबाग कालोनी इंदौर को पकड़ा गया।

Indore

TVS जुपिटर न.MP 09-ZB-8698 को दौरान ए गश्त पीछा करते हुए संयोगितागंज रोड पर रोककर उपरोक्त अनुसार बरामद अवैध शराब को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। जप्त मदिरा और वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 75 हजार रूपये है।

इसी तरह आबकारी वृत्त काछी मोहल्ला में गश्त के दौरान आरोपी प्रवीण पिता भीमराव ऊके को एक्टिवा MP09-SW-7378 पर दो पेटी बीयर व दो पेटी देशी शराब का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। मदिरा और वाहन की अनुमानित कीमत 90 हजार रूपये है। इसी प्रकार आज दोपहिया वाहन हौंडा एक्टिवा में अवैध परिवहन करते हुए शिवा पिता सुंदर लाल निवासी पीथमपुर धार से एक पेटी देशी मदिरा प्लेन को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। जप्त मदिरा और वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 73 हजार 500 रूपये है।

सभी आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आबकारी विभाग द्वारा लगातार रात्रि गश्त, बारों पर सघन निगरानी, रोड चेकिंग कर अवैध मदिरा के विरुद्ध तथा नियमो का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़े- Bhojshala ASI Survey के 20 दिन पूरे, नींव की खुदाई में अब तक क्या मिला, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+