Indore news: इंदौर में तेंदुए की दहशत, कैमरे में कैद हुआ मूवमेंट
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर तेंदुए का मूवमेंट देखने मिला है, जहां अबकी बार तेंदुए का मूवमेंट गांधी नगर इलाके में हुआ है। यहां पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की चहलकदमी दिखाई दे रही है, जिसके चलते गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने तेंदुए के वीडियो बनाए हैं। इसी के साथ रहवासियों ने तेंदुए की लाइव लोकेशन वन विभाग के अधिकारियों को भेजी है।
तेंदुए की लोकेशन मिलते ही वन विभाग के अधिकारी एक्टिव हो गए, जहां वीडियो के आधार पर विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए की तलाश की है। तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हो रहा। इसी के साथ कॉलोनी में सीमेंट की सड़क होने और तेज हवा चलने के कारण पगमार्क भी दिखाई नहीं दे रहे, जिससे वन विभाग को तेंदुआ रेस्क्यू करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बछड़े पर किया था हमला
इंदौर में एक बार फिर तेंदुए का मूवमेंट देखने मिला था, जहां सुपर कॉरिडोर क्षेत्र की एक कॉलोनी में तेंदुए ने बछड़े पर हमला कर दिया था, जिसके चलते बछड़ा घायल हो गया था। रहवासियों ने बताया की, तेंदुए का हमला देर रात हुआ था, जहां कुत्तों के भौंकने पर तेंदुआ भाग निकला था। सप्ताह भर से तेंदुए का मूवमेंट सुपर कॉरिडोर और आसपास के क्षेत्र में हो रहा है, जहां अबकी बार वन विभाग को CCTV फुटेज में तेंदुआ नजर आया है। इतना ही नहीं वन विभाग को तेंदुए के पग मार्क मिले हैं।
कुछ ऐसा है मामला
जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम को तेंदुए की लोकेशन पहले टीसीएस और इन्फोसिस कंपनियों के आसपास नजर आई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए के रेस्क्यू को लेकर लगातार ऑपरेशन चलाया हुआ था। वहीं तेंदुए की नई लोकेशन वन विभाग की टीम को मिली थी, जहां नैनोद गांव के आसपास तेंदुए की लोकेशन बताई जा रही थी। इधर, तेंदुए की नई लोकेशन मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी नैनोद गांव के आसपास एक्टिव हो गए थे, जहां तेंदुए की तलाश जारी थी। अधिकारियों ने बताया था कि, जल्द ही ड्रोन के सहारे तेंदुए की तलाश की जाएगी। बताया जा रहा था कि, तेंदुए के साथ उसके दो शावक भी हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: तेंदुए ने बछड़े पर किया हमला, वन विभाग की टीम अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications