Indore news: सुपर कॉरिडोर पर तेंदुए का मूवमेंट, CCTV में कैद हुई तस्वीर

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर तेंदुए का मूवमेंट देखने मिला है, जहां सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में तेंदुए के पगमार्ग मिले हैं। सप्ताह भर से तेंदुए का मूवमेंट सुपर कॉरिडोर और आसपास के क्षेत्र में हो रहा है, जहां अबकी बार वन विभाग को CCTV फुटेज में तेंदुआ नजर आया है। इतना ही नहीं वन विभाग को तेंदुए के पग मार्क मिले हैं।

सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए का मूवमेंट देखते हुए वन विभाग ने आईटी कंपनियों को सतर्क किया है, जिसके बाद आईटी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा प्रदान की है, तो वहीं कुछ कर्मचारियों को 7 बजे से पहले घर जाने के लिए कह दिया है।

Indore

कुछ ऐसा है मामला

जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम को तेंदुए की लोकेशन पहले टीसीएस और इन्फोसिस कंपनियों के आसपास नजर आई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए के रेस्क्यू को लेकर लगातार ऑपरेशन चलाया हुआ था। वहीं तेंदुए की नई लोकेशन वन विभाग की टीम को मिली थी, जहां नैनोद गांव के आसपास तेंदुए की लोकेशन बताई जा रही थी। इधर, तेंदुए की नई लोकेशन मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी नैनोद गांव के आसपास एक्टिव हो गए थे, जहां तेंदुए की तलाश जारी थी। अधिकारियों ने बताया था कि, जल्द ही ड्रोन के सहारे तेंदुए की तलाश की जाएगी। बताया जा रहा था कि, तेंदुए के साथ उसके दो शावक भी हैं।

IT कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम

TCS और इन्फोसिस कंपनियों के कैंपस में तेंदुए के मूवमेंट के बाद अब कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की सुविधा प्रदान की है। इसके साथ ही जो कंपनी में कर्मचारी आ रहे हैं, उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कर्मचारियों को 7 बजे से पहले घर जाने के निर्देश दे दिए गए हैं, तो वहीं जो कर्मचारी कंपनी आ रहे हैं, उन्हें कैंपस में घूमने की इजाजत नहीं दी जा रही। इधर, वन विभाग की टीम लगातार कैंपस में तेंदुए की तलाश कर रही है, जहां जल्द ही तेंदुए के रेस्क्यू में सफलता मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़े- Ram Mandir प्राण-प्रतिष्ठा पर जगमगाई महाकाल नगरी, 1 लाख दीपों से हुई रोशन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+