Indore news: IT कैंपस के बाद इस इलाके में तेंदुए का मूवमेंट, दहशत के चलते घर से काम कर रहे कर्मचारी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में स्थित दो आईटी कंपनियों में तेंदुए का मूवमेंट देखने मिला है, जहां इसके बाद लगातार वन विभाग की टीम तेंदुए की सर्चिंग में जुटी हुई है। वहीं वन विभाग की टीम को तेंदुए के साथ-साथ दो शावकों के पगमार्क मिले हैं। इधर, मंगलवार को IT कंपनियों में तेंदुए के मूवमेंट के बाद बुधवार को नैनोद क्षेत्र में तेंदुए का मूवमेंट देखने मिला है।
वन विभाग के अधिकारियों की माने तो IT कंपनियों में तेंदुए के मूवमेंट के बाद अब नैनोद गांव में तेंदुए का मूवमेंट होने की जानकारी सामने आई है। IT कंपनियों में तेंदुए के रेस्क्यू को लेकर पिंजरा भी लगाया गया है। लेकिन अब तक रेस्क्यू में सफलता हासिल नहीं हुई है। वहीं अब वन विभाग ड्रोन की मदद से तेंदुए की तलाश करेगा।

कुछ ऐसा है मामला
जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम को तेंदुए की लोकेशन एक दिन पहले टीसीएस और इन्फोसिस कंपनियों के आसपास नजर आई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए के रेस्क्यू को लेकर लगातार ऑपरेशन चलाया हुआ है। वहीं तेंदुए की नई लोकेशन वन विभाग की टीम को मिली है, जहां नैनोद गांव के आसपास तेंदुए की लोकेशन बताई जा रही है। इधर, तेंदुए की नई लोकेशन मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी नैनोद गांव के आसपास एक्टिव हो गए हैं, जहां तेंदुए की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि, जल्द ही ड्रोन के सहारे तेंदुए की तलाश की जाएगी। बताया जा रहा है कि, तेंदुए के साथ उसके दो शावक भी हैं।
IT कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम
TCS और इन्फोसिस कंपनियों के कैंपस में तेंदुए के मूवमेंट के बाद अब कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की सुविधा प्रदान की है। इसके साथ ही जो कंपनी में कर्मचारी आ रहे हैं, उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कर्मचारियों को 7 बजे से पहले घर जाने के निर्देश दे दिए गए हैं, तो वहीं जो कर्मचारी कंपनी आ रहे हैं, उन्हें कैंपस में घूमने की इजाजत नहीं दी जा रही। इधर, वन विभाग की टीम लगातार कैंपस में तेंदुए की तलाश कर रही है, जहां जल्द ही तेंदुए के रेस्क्यू में सफलता मिलने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore news: 40 किलो चॉकलेट से शेफ ने बनाया राम मंदिर, कुछ ऐसी है खासियत












Click it and Unblock the Notifications