MP में तेंदुए के बच्चों को बिल्ली का बच्चा समझ बैठे ग्रामीण, गुर्राए तो डरकर भागे

मध्य प्रदेश के धार में ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां मांडू स्थित रानी रूपमती के महल के पास ग्रामीणों को दो शावक दिखाई दिए। तेंदुए के शावकों को ग्रामीण बिल्ली के बच्चे समझ बैठे, इतना ही नहीं ग्रामीण इन बच्चों को गोद में उठाकर इनके साथ फोटो और सेल्फी भी खिंचवाने लगे, लेकिन अचानक जैसे ही तेंदुए के शावक गुर्राने लगे वैसे ही ग्रामीण इनकी आवाज सुनकर डर गए, और इन्हें छोड़कर भाग खड़े हुए। वहीं ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम की सूचना वन विभाग की टीम को दी, जहां मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों ही तेंदुए को झाड़ियों में रख दिया।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक ग्रामीण जंगल में बकरियां चराने गए थे, तभी उन्हें अचानक पेड़ के पास दो बच्चे दिखाई दिए जिन्हें ग्रामीण बिल्ली का बच्चा समझकर गोद में उठाकर घूमते रहे। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने इन बच्चों के साथ फोटो और वीडियो भी बना लिए, तभी जब तेंदुए के शावक गुर्राने आने लगे तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी, जहां मौके पर पहुंचे वन विभाग कर्मचारियों ने तेंदुए के दोनों ही शावकों को झाड़ियों में छोड़ दिया। उधर, इस घटनाक्रम के बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाइश भी दी है।

लगातार मॉनिटरिंग कर रही वन विभाग की टीम

लगातार मॉनिटरिंग कर रही वन विभाग की टीम

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मांडू और धामनोद वन परिक्षेत्र में रानी रूपमती के महल के पास तेंदुए ने दोनों शावकों को जन्म दिया है। इसकी सूचना मिलते ही मांडू वन क्षेत्र में ग्रामीणों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। साथ ही आसपास के ग्रामीणों को इलाके में न जाने की हिदायत भी दी गई है। मादा शावक अपने बच्चों के पास रह रही है। वन विभाग की टीम मादा शावक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उधर, वन विभाग की टीम लगातार शावकों की मॉनिटरिंग कर रही है। साथ ही यह देखा जा रहा है कि, मादा शावक इन बच्चों को अपने साथ ले जाती है या नहीं।

पहले भी आ चुके हैं इस तरह के मामले

पहले भी आ चुके हैं इस तरह के मामले

धामनोद और मांडू वन परिक्षेत्र में लगातार तेंदुओं की संख्या बढ़ती चली जा रही है। यही कारण है कि, तेंदुए के शावक लगातार इस जंगल में नजर आते हैं। इससे पहले भी इस तरह के अनोखे मामले सामने आ चुके हैं, जहां ग्रामीण तेंदुए के बच्चों को बिल्ली का बच्चा समझ बैठे, इससे पहले तिरला गुफा में ग्रामीणों को तेंदुए के तीन शावक नजर आए थे, जिन्हें बिल्ली का बच्चा समझकर ग्रामीणों ने उनके साथ फोटो और वीडियो बना लिए थे। वहीं गुर्राने पर तेंदुए के बच्चे होने की जानकारी लगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+