Mhow में बाघ के साथ अब तेंदुए की भी दहशत, बछड़े को बनाया शिकार
इंदौर के पास मलेंडी गांव में इन दिनों बाघ का मूवमेंट नजर आ रहा है, शिकार बाघ नहीं बल्कि तेंदुए के द्वारा किए जाने की बात सामने आई है। वहीं अब वन विभाग की ओर से बाघ और तेंदुए दोनों की ही तलाश की जा रही है।

Recommended Video
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास मलेंडी गांव में इन दिनों बाघ का मूवमेंट नजर आ रहा है, जहां हाल ही में एक बछड़े का शिकार हुआ था जिसके बाद वन विभाग की टीम ने बाघ के द्वारा शिकार करने का अंदेशा जताया था, लेकिन बाघ को ट्रैप करने के लिए जो कैमरे लगाए गए हैं, जब उन कैमरों की तलाशी ली गई तो मामला कुछ और ही निकला, जिसमें शिकार बाघ नहीं बल्कि तेंदुए के द्वारा किए जाने की बात सामने आई है। वहीं अब वन विभाग की ओर से बाघ और तेंदुए दोनों की ही तलाश की जा रही है।
मलेंडी में बाघ की दहशत
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू के मलेंडी में बाघ की दहशत कायम है, जहां बाघ लगातार शिकार करता नजर आ रहा है। हाल ही में बाघ ने 2 गायों के बाद अब एक बछड़े का शिकार किया है, जहां बाघ शिकार कर भाग खड़ा हुआ। किसान ने बताया कि, वह जब सुबह खेत पहुंचे तो जानवर चिल्ला रहे थे, जिसके बाद उन्होंने देखा कि बछड़ा मरा हुआ पड़ा था। बछड़ा रस्सी से बंधा होने के कारण बाघ उसे अपने साथ नहीं ले जा सका, जहां बाघ ने उसे वहीं नुकसान पहुंचाया है। किसान ने बताया कि, कुछ समय पहले दोपहर में काम करते वक्त अजीब सी आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद उसने देखा कि बाघ तेजी से जंगल की तरफ जा रहा था, जिससे भयभीत होकर वह काम छोड़कर चला गया था।
मलेंडी गांव में बाघ का मूवमेंट
मध्य प्रदेश के महू स्थित आर्मी वॉर कॉलेज में बीते दिनों बाघ देखने मिला था, जिसके बाद बाघ महू से जंगल की ओर रवाना हो गया था, जहां बाघ की आखिरी लोकेशन मलेंडी गांव के पास ट्रेस की गई थी। उधर, लगातार वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां वन विभाग की टीम की माने तो बाघ मलेंडी गांव से भी आगे निकल चुका है। बाघ की आखिरी तस्वीर कैद हुई थी, जिसमें बाघ जाता हुआ दिखाई दे रहा था। वहीं अब यह संभावना जताई जा रही है कि, बाघ मलेंडी गांव से आगे निकल चुका है। उधर, बाघ की सर्चिंग जारी है, जहां वन विभाग की टीम ने बताया कि बाघ के शरीर पर जो घाव थे वे अब धीरे-धीरे भरते चले जा रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP news: ट्रेन में मिला लंच बॉक्स खोलते ही उड़े होश, दाल में निकला काकरोच












Click it and Unblock the Notifications