MP news: ट्रेन में मिला लंच बॉक्स खोलते ही उड़े होश, दाल में निकला काकरोच
इंदौर का रहने वाला एक परिवार जब सोमनाथ से दर्शन कर ट्रेन से इंदौर लौट रहा था तो भूख लगने पर खाना ऑर्डर किया, लंच बॉक्स की दाल में मरा हुआ कॉकरोच निकला।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का रहने वाला एक परिवार जब सोमनाथ से दर्शन कर ट्रेन से इंदौर लौट रहा था तो भूख लगने पर खाना ऑर्डर किया, लंच बॉक्स खोलते ही परिवार के होश उड़ गए, जहां लंच बॉक्स की दाल में मरा हुआ कॉकरोच निकला। इस पर परिवार ने शिकायत की तो वेंडर ने 3 बंद लंच बॉक्स तो वापस ले लिए, लेकिन जिस बॉक्स में कॉकरोच निकला था, उसका पेमेंट लौटाने से साफ मना कर दिया। वहीं जिस परिवार के साथ यह घटनाक्रम घटित हुआ है उस परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर IRCTC को शिकायत की है।
शिकायत का निराकरण नहीं हुआ
परिवार के सदस्यों ने बताया कि, पहले तो मैनेजर ने परिवारजनों के साथ लंबी बहस की, फिर कहीं जाकर मैनेजर इस बात पर राजी हुआ कि उसने पैसे लौटाए। वहीं मैनेजर बार-बार शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाता रहा। परिवारजनों ने बताया कि शिकायत के बाद भी ना किसी तरह का कोई रेफरेंस नंबर आया, और ना ही किसी तरह का कोई समाधान मिला। कई घंटों तक परिवारजनों को खाने के लिए परेशान होना पड़ा, जिसके बाद बाहर से खाना लाया गया। उधर, इस घटनाक्रम के बाद परिवारजनों में नाराजगी है, तो वहीं उन्होंने इस घटनाक्रम की शिकायत IRCTC से की है।
परिवारजनों के उड़े होश
जानकारी के मुताबिक सोमवार को परिवारजन वेरावल स्टेशन से जबलपुर ट्रेन से इंदौर के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान उन्होंने भूख लगने पर खाने के लिए ट्रेन में ही ऑर्डर दे दिया था। लंबे समय के बाद जब खाना आया तो उन्होंने खाना खाने के लिए पैकेट खोले, जिसमें दाल खुलते ही उसमें काकरोच नजर आया। खाने में काकरोच देखते ही परिवार जनों के होश उड़ गए, इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत रेलवे के अधिकारियों से की लेकिन लंबे वक्त के बाद भी उन्हें किसी तरह का कोई न्याय नहीं मिल सका। उधर, रेलवे में मैसेज करते हुए मामला देखने की बात कही तो वहीं रेलवे में खाने का जिम्मा जिस कॉन्टैक्टर के पास था, उस कांट्रेक्टर का मैनेजर परिवारजनों से बहस करता रहा। बहरहाल, अब रेलवेज पूरे मामले में क्या कुछ संज्ञान लेता है, यह देखने वाली बात होगी।
ये भी पढ़े- Indore news: बसों की चेकिंग के लिए RTO ने संभाला मैदान, गलती करने वालों को मिली कड़ी सजा












Click it and Unblock the Notifications