MP: Ladli behna yojna में कंपटीशन, ज्यादा फॉर्म भरने वाली पंचायत को मिलेगा लाखों का इनाम
इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत या सर्वाधिक महिलाओं के फॉर्म भरने पर संबंधित ग्राम पंचायत को 5 लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। ये घोषणा मंत्री तुलसी सिलावट ने की है.

Recommended Video

मध्यप्रदेश के इंदौर में लाडली बहना योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह नजर आ रहा है, जहां अलग-अलग किओस्क सेंटर पर महिलाओं की बड़ी संख्या आवेदन फॉर्म भरने के लिए पहुंच रही है। इंदौर के सांवेर में भी लाडली बहना योजना को लेकर फॉर्म भरने का सिलसिला जारी है, जहां अलग-अलग पंचायतों में ज्यादा से ज्यादा फॉर्म भरे जा सके इसे लेकर अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच प्रदेश के जल संसाधन मंत्री और सांवेर विधायक तुलसी सिलावट ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, सांवेर विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत या सर्वाधिक महिलाओं के फॉर्म भरने की उपलब्धि पर संबंधित ग्राम पंचायत को 5 लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।
मंत्री तुलसी सिलावट ने की है पहल
प्रदेश के अलग-अलग जिलों के साथ ही इंदौर में भी लाड़ली बहना योजना को लेकर काम जारी है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए अनूठी पहल की है। इसके तहत मंत्री सिलावट ने कहा कि, सांवेर विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत या सर्वाधिक महिलाओं के फॉर्म भरने की उपलब्धि पर संबंधित ग्राम पंचायत को 5 लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। यह पुरस्कार संबंधित ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए मिलेंगे।
लाडली बहना योजना को लेकर उत्साह
लाडली बहना योजना को लेकर मध्यप्रदेश में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है, जहां महिलाएं लाडली बहना योजना के लिए अपने-अपने आवेदन करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में महिलाओं तक लाडली बहना योजना की आवेदन भरने का लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी अमला भी अलर्ट नजर आ रहा है, जिसका उदाहरण है कि प्रदेश के धार जिले में दिन तो दिन, बल्कि रात में भी लाडली बहना योजना के आवेदन फॉर्म महिलाओं से भराए जा रहे हैं। लाडली बहना योजना के आवेदन के लिए महिलाओं की लंबी कतारें आवेदन स्थल के आस-पास लगी नजर आ रहे हैं, जहां महिलाएं पूरे उत्साह के साथ लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करती नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़े- Indore temple accident: निर्माणाधीन मंदिर और बावड़ी पर हुआ अतिक्रमण ध्वस्त, कई स्थानों पर चला बुलडोजर












Click it and Unblock the Notifications