Ladli behna yojana: फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान, Indore संभाग में कैसी है व्यवस्था, जानिए?
इंदौर में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्देश दिए हैं कि बैंकों में आने वाली किसी भी महिला को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उनके बैठने, छाया, पेयजल आदि के लिए समुचित व्यवस्था रखी जाए।

Recommended Video

प्रदेशभर के साथ ही इंदौर संभाग में लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र भरने का कार्य 25 मार्च से प्रारंभ हुआ है। इंदौर जिले में लाडली बहनों के बैंक खातों को आधार से लिंक करने तथा उन्हें सक्रिय रखने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बैंकों में सिंगल विंडो व्यवस्था रहेगी। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्देश दिए हैं कि बैंकों में आने वाली किसी भी महिला को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उनके बैठने, छाया, पेयजल आदि के लिए समुचित व्यवस्था रखी जाए। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने सभी बैंक अधिकारियों और शासकीय विभागों के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिये हैं।
खरगोन में ऐसी रहेगी व्यवस्था
मुख़्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ हर एक पात्र महिला को बिना किसी परेशानी के दिलाने के लिए कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने जिले की सामाजिक संस्थाओं के साथ गूगल मीट के माध्यम से सहयोग करने का आव्हान किया। गूगल मीट के प्रारंभ में समग्र पोर्टल पर ई-केवायसी कराने की प्रक्रिया प्रदर्शित की गई। कलेक्टर वर्मा ने सामाजिक संस्थाओं से कहा कि महिलाओं को बिना किसी समस्या या तखलिफ़ के लाभ दिलाने के लिए सामाजिक संस्थाएं बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते है। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि, जिन महिलाओं के बैंक खाते नही है उनके खाते पोस्ट ऑफिस के माध्यम से खोले जाएंगे। जिले में 196 पोस्ट ऑफिस का अमला है, जो इस कार्य मे अपनी भूमिका निभा रहा है। शनिवार से प्रारम्भ हो रहे आवेदन लेने की प्रक्रिया में पहले दिन 25-25 महिलाओं के आवेदन भरे जाएंगे। इसके बाद लगातार कार्य किया जाएगा।
बड़वानी में हुआ प्रशिक्षण
बड़वानी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के फार्म ऑनलाइन करने संबंधित प्रशिक्षण नगर पालिका बड़वानी एवं जनपद पंचायत बड़वानी के कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया की, आवेदन करते समय केवल समग्र आईडी आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर की आवश्यकता रहेगी। आवेदन करने के दो तरीके होगे। पहला वेबसाइट पर जाकर दूसरा मोबाइल एप के माध्यम से कर्मचारी द्वारा अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग किया जा कर फॉर्म की एंट्री की जावेगी। जैसे ही संबंधित महिला का समग्र नंबर लिखा जायेगा वैसे ही संबंधित कि सारी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथी, ई-केवायसी की स्थिति, बैंक खाता के आधार से लिंक एवं डीबीटी संबंधित सारी जानकारी दिखाई देगी फिर संबंधित महिला का फोटो लिया जावेगा। उसके बाद आवेदिका द्वारा की गयी घोषणा संबंधित जानकारी होगी और अंत मे महिला के रजिस्टर मोबाइल पर ओटीपी आयेगा, जिसके बाद फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट हो जाएगा, जिसकी पावती महिला को दी जाएगी।
ये भी पढ़े- Indore news: सांवेर को मिली सौगात, नए साल में होगी करोड़ों के विकास की बात












Click it and Unblock the Notifications