Indore news: सांवेर को मिली सौगात, नए साल में होगी करोड़ों के विकास की बात
इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के अथक प्रयासों से सांवेर क्षेत्र को नए वर्ष में पुलों की एक बड़ी सौगात मिली है।

Recommended Video

इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में विकास को नयी गति मिली है। सांवेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के अथक प्रयासों से सांवेर क्षेत्र को नए वर्ष में पुलों की एक बड़ी सौगात मिली है। मंत्री तुलसी सिलावट के प्रयासों से सिंगापुर टॉउनशिप में लगभग 41 करोड़ रूपये की लागत से रेल्वे ओवर ब्रिज बनाया जायेगा। साथ ही सोलसिंधी के समीप शिप्रा नदी पर तीन करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से टू-लेन ब्रिज बनने वाला है। इन पुलों की स्वीकृतियां प्राप्त हो गई है। ओपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा।
18 से 20 कॉलोनियों के नागरिकों को लाभ मिलेगा
मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि, नागरिकों को समस्याओं से उबारने के लिये इन पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इंदौर शहर के समीप सिंगापुर टॉउनशिप में रेल्वे ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। इससे इस कॉलोनी के साथ ही इसके आस-पास की लगभग 18 से 20 कॉलोनियों के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। बताया गया कि रेल्वे ओवर ब्रिज नहीं होने से इन कॉलोनियों के नागरिकों को बारिश के दिनों में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता था। मुख्य रोड़ से इनका संपर्क प्राय: समाप्त हो जाता था।
शिप्रा नदी पर पुल बनाने की स्वीकृति
मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि, इस रेल्वे ओवर ब्रिज के लिये बजट के लिये राशि का प्रावधान भी हो गया है। ड्राइंग बन गई है। लोक निर्माण विभाग के सेतु शाखा द्वारा प्रायवेट संपत्तियों का सीमांकन एंव मूल्यांकन कराया जा रहा है। इसके बाद भू-अर्जन होगा। साथ ही नीव की भारवहन क्षमता की जांच की जा रही है। इसी तरह सोलसिंधी में 3 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से शिप्रा नदी पर पुल बनाने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस पुल के लिये मंत्री सिलावट द्वारा विशेष प्रयास किये गये थे। इस पुल के बन जाने से जमोदी, सोलसिंधी, अतरालिया, बेरागढ़, बारोली सहित 15 से 20 गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
ये भी पढ़े- Indore के युवाओं ने किया स्कूल का कायाकल्प, CM Shivraj ने दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications