MP News: पुलिस के साथ मिलकर महिला अपराध के खिलाफ लड़ेगी लाडली बहना सेना, इन मुद्दों पर करेगी काम

मध्यप्रदेश में इन दिनों लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को अलग-अलग तरह के लाभ प्रदेश सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं। वहीं अब प्रदेश भर में लाडली बहना सेना का गठन भी हो चुका है। लाडली बहना सेना प्रदेश भर में महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए काम करेगी, जहां अब लाड़ली बहना सेना का गठन थाना स्तर पर भी किया जा रहा है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में थाना स्तर पर लाडली बहना सेना का गठन किया जा रहा है, जहां लाड़ली बहना सेना का काम गली-मोहल्ले और बस्तियों में होने वाले महिला अपराध और नशाखोरी को रोकने के लिए किया गया है।

Indore

सामाजिक मुद्दों पर काम करेगी लाडली बहना सेना

मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना अन्तर्गत इन्दौर जिले के प्रत्येक वार्ड एवं ग्राम में कुल 846 लाडली बहना सेना का गठन किया गया है। जिसमें 1500 से कम आबादी वाले गाँव/वार्ड में 11 सदस्यीय लाडली बहना सेना तथा 1500 से अधिक आबादी वाले गाँव/वार्ड में 21 सदस्यीय लाड़ली बहना सेना का गठन किया गया है। सामाजिक मुद्दों जैसे की नशा मुक्त शहर तथा अन्य सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ लाड़ली बहना सेना कार्य करेगी।

आयोजित की जा रही बैठकें

इसी क्रम में इंदौर जिले के 32 थानों में पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर एवं कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के मार्गदर्शन में लाडली बहना सेना समन्वय बैठकें आयोजित की जा रही है। विजय नगर थाना और परदेशीपुरा थाना में बैठकें आयोजित की गईं। लाड़ली बहना सेना पुलिस के साथ समन्वय कर समाज में चल रही कुरीतियों जैसे की नशा, बाल विवाह, महिलाओं के विरूद्ध अपराध तथा लिंग आधारित भेदभाव के विरूद्ध कार्य करेगी। पुलिस अधिकारियों की माने तो आने वाले दिनों में लगभग सभी थानों में लाडली बहना सेना की बैठकें आयोजित की जाएंगी, जहां इन बैठकों में लाडली बहना सेना की सदस्या मौजूद रहेंगी।

ये भी पढ़े- Indore news: मस्जिद पर पेट्रोल बम फेंकने वालों में लड़की भी शामिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+