Indore News: इंदौर में क्रिकेट खेलते-खेलते चलने लगे चाक़ू-तलवार, युवक की हत्या, तीन घायल

Indore News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि कुछ युवकों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना में तीन युवक भी घायल हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

घटना पंढरीनाथ क्षेत्र के कबूतरखाना में होना बताई जा रही हैं। मोहम्मद रियाज उर्फ शानू अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। तभी वहां धारदार हथियारों से लैस होकर कुछ युवक आ धमके। पुराने मामले को लेकर उनमें कहा सुनी हुई और फिरोज और बादशाह ने रियाज पर तलवार चाक़ू से हमला कर दिया।

knife-sword-used-while-playing-cricket-in-indore-youth-murdered

इस घटना के दौरान बीच बचाव करने आगे आए मोहम्मद अफजल, मोहम्मद युसूफ, मोहम्मद शरीफ पर भी जानलेवा हमला किया गया। काफी देर तक हमलावरों ने क्षेत्र में तांडव मचाया। घटना की खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंचती, आरोपी फरार हो गए। बुरी तरह जख्मी युवकों को फ़ौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां मोहम्मद रियाज उर्फ शानू ने दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक हमलावर फिरोज और बादशाह आदतन अपराधी हैं। उसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं। आरोपी फिरोज का जिलाबदर भी किया जा चुका है। घटना में तीन अन्य युवक भी घायल हैं। चश्मदीदों ने पुलिस को यह जानकारी भी दी कि हमलावरों ने कई राउंड हवाई फायर भी किए। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया हैं। घटना के दो घंटे बाद दो संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया गया हैं। उनसे पूछताछ जारी हैं। पुलिस दावा कर रही है, वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। शहर में लगातार बढ़ते अपराध के कारण पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान भी चला रखा है। एक दिन पहले ही पुलिस ने डोमिनेशन मार्च भी निकाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+