Indore को मिली सौगात, अब इस फ्लाईओवर ब्रिज की हुई शुरुआत

इंदौर के राऊ बायपास पर यातायात सुगम हुआ है। नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर की महाराष्ट्र से इंदौर की तरफ आने वाली एक भुजा का लोकार्पण हुआ है। साथ ही दूसरी भुजा जल्द ही शुरू हो जाएगी।

राऊ बायपास चौराहे पर लोकार्पण कार्यक्रम का शनिवार को दोपहर 3:30 बजे हुआ। कार्यक्रम में विधायक मधु वर्मा, राऊ नगर परिषद की अध्यक्ष पप्पी विजय पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Indore

सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद देते हुए बताया कि, बायपास पर इस फ्लाईओवर के बनने से ट्रैफिक सुगम होगा और यात्रियों का समय बचेगा। सांसद लालवानी ने बताया कि, इस फ्लाईओवर के बनने से यहां अक्सर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और जनता को आसानी होगी। इस चौराहे से रोजाना करीब 1 लाख वाहन गुजरते हैं। यह फ्लाईओवर करीब 1.2 किलोमीटर लंबा है और इसकी लागत लगभग 43 करोड़ रुपये है।

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में खजराना फ्लाईओवर ब्रिज की दूसरी भुजा का शुभारंभ किया गया है, जहां विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर खजराना ओवर ब्रिज की दूसरी भुजा का शुभारंभ किया गया है।

खजराना फ्लाईओवर ब्रिज की दूसरी भुजा के शुभारंभ अवसर पर खजराना गणेश मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने पूजन-अर्चन कर फ्लाईओवर ब्रिज की दूसरी भुजा का शुभारंभ किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि समेत आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि, फ्लाईओवर ब्रिज का शुभारंभ होने से खजराना को बड़ी सौगात मिली है. कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर के राऊ बायपास पर यातायात सुगम हुआ है। नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर की महाराष्ट्र से इंदौर की तरफ आने वाली एक भुजा का लोकार्पण हुआ है। साथ ही दूसरी भुजा जल्द ही शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़े- Indore में लगा सरकारी आवास मेला, सस्ते मिल रहे प्लॉट, कैसे होगी बुकिंग, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+