Indore के Khajrana Ganesh Mandir में प्रसाद दुकान की बोली, शहर का सबसे महंगा सौदा हुआ
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्थित खजराना गणेश मंदिर में खाली पड़ी प्रसाद दुकानों के लिए प्रशासन ने आईडीए के जरिए टेंडर जारी किए थे, जहां 36 और 69.53 वर्ग फीट की दुकानों के लिए 30 लाख की बेस प्राइस रखी गई थी। वहीं जब आईडीए ने दोनों ही दुकानों के लिए टेंडर खोले तो अधिकारी भी हैरान रह गए, जहां 67.53 वर्ग फीट की दुकान के लिए टेंडर खोलने पर 1 करोड़ 72 लाख रुपए की कीमत लगाई गई।

Recommended Video
अब तक का सबसे महंगा सौदा
खजराना गणेश मंदिर परिसर में स्थित 67.53 वर्ग फीट की दुकान के लिए खुले टेंडर में लगी 1 करोड़ 72 लाख की कीमत का यदि वर्ग फीट के अनुसार अनुमान लगाया जाए तो 2.47 लाख रुपए प्रति वर्ग फीट का भाव इस दुकान के लिए मिला है, जो शहर के व्यवसायिक प्रॉपर्टी के सौदे में अब तक का सबसे महंगा प्रति वर्ग फीट के हिसाब का सौदा माना जा रहा है। उधर, 36 वर्ग फीट की दुकान के लिए 22 लाख रुपए की कीमत लगी है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस सौदे के बाद अब हर कोई हैरान नजर आ रहा है।
हार, फूल, प्रसाद की होती है बिक्री
खजराना गणेश मंदिर परिसर की जिस दुकान के लिए करोड़ों की बोली लगी है उस दुकान में हार, फूल, प्रसाद की बिक्री होती है। बताया जा रहा है कि, यह दुकान खजराना गांव के ही किसी व्यक्ति ने खरीदी है। उधर, शहर में हुआ सबसे महंगा प्रॉपर्टी का सौदा लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां शहर में पहली बार प्रति वर्ग फीट इतनी कीमत में प्रॉपर्टी का सौदा हुआ है, जिस व्यक्ति ने इस दुकान के लिए इतनी बड़ी रकम लगाई है, उसका कहना है कि 1 महीने का समय उसे रकम जमा करने के लिए मिला है, जहां पर 1 महीने की समयावधि में यह रकम आईडीए को भुगतान कर देगा।












Click it and Unblock the Notifications