Indore news: आखिर कब होगी शहर कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा?, कमलनाथ ने दिए संकेत
सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस अपना अध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पाई है, जहां इंदौर आए कमलनाथ ने कहा कि, नया शहर अध्यक्ष हम सभी से बात करके फाइनल करेंगे।

Recommended Video

मिशन 2023 नजदिक है, ऐसे में कांग्रेस अब मिशन 2023 की तैयारी में जुटी है. वहीं सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस का अध्यक्ष कौन बनेगा लंबे वक्त के बाद भी पार्टी इसका निर्णय नहीं कर सकी है। हाल ही में इंदौर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से जब पूछा गया की, इंदौर का कमलनाथ यानि शहर अध्यक्ष कौन होगा तो इसका जवाब देते हुए कमलनाथ ने पार्टी के हर एक कार्यकर्ता को कमलनाथ बताया, साथ ही उन्होंने जल्द ही सभी से बातचीत कर इस मसले को सुलझाने के संकेत भी दिए हैं। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी की सियासत के गढ़ में कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन बनेगा, और किसे पार्टी ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपती है।
हर एक कार्यकर्ता कमलनाथ है
सियासत के गढ़ आए इंदौर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए, जहां कमलनाथ से जब ये पूछा गया की, प्रदेश की कमान तो आपके हाथों में है, लेकिन शहर की कमान आप किसे सौंपने जा रहे हैं, इंदौर का कमलनाथ यानि शहर अध्यक्ष कौन बनेगा?, इसका जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा कि, इंदौर का कमलनाथ हर एक कार्यकर्ता है। यह कहना कि, कोई इंदौर का कमलनाथ है, मैं इस पर विश्वास नहीं करता। हर कार्यकर्ता कमलनाथ है। किसी एक व्यक्ति पर कांग्रेस का संगठन आधारित नहीं है, जब तक हमारे मंडल, सेक्टर और स्थानीय वार्ड के कार्यकर्ताओं में उत्साह ना हो तब तक कुछ नहीं होगा। साथ ही कमलनाथ ने कहा कि, नया शहर अध्यक्ष हम सभी से बात करके फाइनल करेंगे।
कुछ ऐसा है मामला
हाल ही में हुई नियुक्ति में अरविंद बागड़ी को इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अरविंद बागड़ी को विनय बाकलीवाल की जगह शहर अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं शहर अध्यक्ष बनने के बाद इंदौर आए अरविंद बागड़ी अपने छावनी स्थित घर गए थे, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था, लेकिन उससे कुछ ही समय बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल की ओर से आदेश जारी कर दिया गया, जिसमें अगले आदेश तक इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। वहीं इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी को जिला स्तर पर दिए गए संगठनात्मक कार्यक्रमों के संपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रभारी महेंद्र जोशी को अधिकृत किया है।
ये भी पढ़े- MBA Chai Wala की बढ़ी मुसीबत, Indore की फ्रेंचाइजी ने पुलिस से की ये शिकायत












Click it and Unblock the Notifications