काली पोस्टर विवाद में कालीचरण महाराज की एंट्री, साधु-संतों से किया ये आह्वान

इंदौर, 7 जुलाई: डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा, जहां अब इस विवाद में अध्यात्मिक संत कालीचरण महाराज का बयान भी सामने आया है, जिसमें कालीचरण महाराज ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म की निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है.

कालीचरण महाराज ने दिया बड़ा बयान

कालीचरण महाराज ने दिया बड़ा बयान

दरअसल, फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर में माता काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद फिल्म के इस पोस्टर का लगातार विरोध जारी है, वहीं अब इस विरोध की आंच प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर तक पहुंच चुकी है, जहां अध्यात्मिक संत कालीचरण महाराज ने इस विवाद पर अपनी बेबाक राय रखते हुए, कहा कि, हिंदू सहनशील बन गया और जो नहीं सहन करना चाहिए, वह भी सहन करने लग गया.

साधु संतों से किया ये आह्वान

साधु संतों से किया ये आह्वान

साथ ही कालीचरण महाराज ने कहा कि, इस पर तीव्र प्रतिक्रिया हिंदुओं ने संवैधानिक पद्ध्ति से करना चाहिए. साथ ही कालीचरण महाराज ने कहा कि, सभी हिंदूवादी संगठनों, संतों महंतो और सभी मंदिरों के पुजारियों को आह्वान करता हूं की, अपने-अपने क्षेत्र से एफआईआर दर्ज कराए और धर्म के सरंक्षण के लिए तीव्र आक्रोश दर्ज कराए.

एफआईआर दर्ज कराएंगे कालीचरण महाराज

एफआईआर दर्ज कराएंगे कालीचरण महाराज

कालीचरण महाराज ने कहा कि, मैं एफआईआर करने जा रहा हूं, कौन वो महिला है, उसको चुड़ैल बोलना भी चुड़ैलों का अपमान करना है. देवताओं के अपमान को हम सहन नहीं करेंगे. संवैधानिक पद्धति से हम काम करेंगे और प्रोटेस्ट हम करते ही रहेंगे. देखा जाए तो डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा, जहां अब इस विवाद में अध्यात्मिक संत कालीचरण महाराज का बयान भी सामने आया है.

क्या है फिल्म के पोस्टर को लेकर पूरा विवाद

क्या है फिल्म के पोस्टर को लेकर पूरा विवाद

इन दिनों डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर लीना मणिमेकलाई की है। इसमें मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, जहां इस फिल्म के पोस्टर सामने आने के बाद लगातार इसका विरोध किया जा रहा है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+