Indore news: 2 मंत्री मिलने के बावजूद खुश नहीं इंदौर की जनता, ये है कारण
Mohan Yadav सरकार की ओर से मंत्रिमंडल गठित किया गया है, जहां मोहन यादव सरकार में 28 मंत्रियों को जगह दी गई है। मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल में इंदौर से दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है, जहां कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट मोहन यादव सरकार में मंत्री बनाए गए हैं।
इंदौर जिले से दो मंत्री मिलने के बावजूद इंदौर की जनता संगठन के फैसले से खुश नजर नहीं आ रही। यही कारण है कि, सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीकों से लोगों का दर्द छलक रहा है। दरअसल, यह दर्द MLA रमेश मेंदोला को मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर छलका है।

समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही
इंदौर से मंत्री बनने के लिए तमाम विधायकों के नाम रेस में चल रहे थे, लेकिन कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट को मोहन सरकार में मंत्री बना दिया गया। वहीं रमेश मेंदोला के समर्थकों में नाराजगी है। यही कारण है कि, सोशल मीडिया पर समर्थक अलग-अलग तरीकों से अपना दर्द बयां कर रहे हैं। रमेश मेंदोला लगातार 3 बार क्षेत्र से विधायक बन चुके हैं, जहां वे सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड भी दर्ज कर चुके हैं, बावजूद इसके मेंदोला को मंत्री ना बनाए जाने से अब समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है।
ऐसा रहा सियासी करियर
MLA रमेश मेंदोला ने अपने सियासी सफर की शुरुआत BJP के सामान्य कार्यकर्ता से की थी। जहां इसके बाद उन्होंने पार्षद का चुनाव जीता। मेंदोला बीजेपी के नगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीजेपी की ओर से पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने पर ही रमेश मेंदोला ने जीत का बड़ा रिकॉर्ड कायम किया था, जिसके बाद में मेंदोला लगातार आगे बढ़ते चले गए, और जीत का रिकॉर्ड कायम करते चले गए। BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बेहद करीबी नेता माना जाता है।
ये भी पढ़े- Kailash Vijayvargiya ले सकते हैं बड़ा फैसला, क्या छोड़ देंगे अपना पद, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications