Indore news: कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- ये उनका फ्रस्ट्रेशन है
देश में इन दिनों नेताओं के बीच बयानों के तीर चलते नजर आ रहे हैं, जहां राजस्थान दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिना किसी का नाम लिए पनौती शब्द का इस्तेमाल करते हुए तंज कसा, तो वहीं राहुल गांधी की ओर से कहे गए शब्दों पर BJP नेताओं ने ऐतराज जताया है।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के दिए बयान पर पलटवार करते हुए, इसे 130 करोड़ जनता का अपमान बताया है।

विजयवर्गीय ने कही ये बात
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, राहुल गांधी के संस्कार ही ऐसे हैं, उनको पता ही नहीं है देश का प्रधानमंत्री क्या होता है, उसका सम्मान क्या होता है, और नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री जो की दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, शायद ये उनका फ्रस्ट्रेशन है, और मैं समझता हूं कि, यह प्रधानमंत्री का नहीं, देश की 130 करोड़ जनता का अपमान है। जनता खुद निर्णय करेगी कि, कांग्रेस के नेता के संस्कार क्या है?, जनता फैसला करेगी, इसे कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा, और मैं राहुल गांधी के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं, और कांग्रेस के लोगों से कहता हूं की, सिखाएं उनको भारत के संस्कारों और संस्कृति क्या हैं।
कुछ ऐसा है मामला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को राजस्थान के जालोर में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर बरसे। अपने चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने भारत की विश्वकप में हार का भी जिक्र किया। राहुल गांधी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि, अच्छा भला वहां हमारे लड़के वहां वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया। अब सोशल मीडिया पर लोग राहुल गांधी के इस पनौती शब्द को पीएम मोदी से जोड़कर देख रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP news: राहुल गांधी पर बरसे वीडी शर्मा, बोले- उन्होंने अपनी मंदबुद्धि का परिचय दिया












Click it and Unblock the Notifications