MP news: राहुल गांधी पर बरसे वीडी शर्मा, बोले- उन्होंने अपनी मंदबुद्धि का परिचय दिया

देश में इन दिनों नेताओं के बीच बयानों के तीर चलते नजर आ रहे हैं, जहां राजस्थान दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिना किसी का नाम लिए पनौती शब्द का इस्तेमाल करते हुए तंज कसा, तो वहीं राहुल गांधी की ओर से कहे गए शब्दों पर BJP नेताओं ने ऐतराज जताया है।

राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के आला नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें मतगणना समेत तमाम विषयों पर मंथन किया गया, तो वहीं इस बैठक से बाहर आए BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा।

Bhopal

वीडी शर्मा ने कही ये बात

BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के बारे में इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर उन्होंने अपनी मंदबुद्धि को जनता के सामने लेकर आए हैं, और यह इस प्रकार के पनौती शब्द का उपयोग करके उन्होंने 130 करोड़ जनता का अपमान किया है। यह राहुल गांधी ही बोल सकते हैं, और राहुल गांधी आपको देश देख रहा है कि, आपकी मंद बुद्धि कितनी है, जिस दुनिया के लोकप्रिय नेता को 12 देश अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करते हो, और आप इस भाषा का उपयोग करते हैं। देश के अंदर कांग्रेस नस्तेनाबूत हो रही है, और आप इस प्रकार के शब्दों का उपयोग करते हैं। आपने 130 करोड़ जनता का अपमान किया है।

कुछ ऐसा है मामला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को राजस्थान के जालोर में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर बरसे। अपने चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने भारत की विश्वकप में हार का भी जिक्र किया। राहुल गांधी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि, अच्छा भला वहां हमारे लड़के वहां वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया। अब सोशल मीडिया पर लोग राहुल गांधी के इस पनौती शब्द को पीएम मोदी से जोड़कर देख रहे हैं।

ये भी पढ़े- MP Election: चुनाव परिणाम से पहले ही इन विधायकों को मिले घर खाली करने के नोटिस, ये है कारण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+