Indore news: मुगलों ने तोड़े 1 हजार से ज्यादा मंदिर...ज्ञानवापी मामले पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ज्ञानवापी परिसर में पूजा-पाठ को लेकर वाराणसी कोर्ट की ओर से महत्वपूर्ण फैसला सुनाया गया है, जहां अब कोर्ट के फैसले के बाद परिसर के गर्भ गृह में व्यास परिवार के द्वारा पूजा पाठ शुरू कर दी गई है।
इधर, इस फैसले को लेकर सियासत का सिलसिला भी जारी है, तो वहीं अलग-अलग दलों के राजनेताओं की ओर से बयान भी सामने आ रहे हैं. इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए, इसे प्रसन्नता का विषय बताया है.

विजयवर्गीय ने कही ये बात
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, यह बहुत साफ है, इतिहास में बहुत सी चीजें लिखित नहीं है, पर 1000 से ज्यादा मंदिर हमारे मुगलों के द्वारा तोड़े गए हैं, और उन मंदिरों के प्रति लोगों के आस्था थी। वह पीढ़ी चली गई पर अब समझ आ रहा है की, इन मंदिरों को तोड़ा गया था। इन मंदिरों को लूटा गया था, क्योंकि पहले हमारे यहां मंदिर में ही खजाना होता था, और इसलिए मंदिरों को तोड़ा भी गया, और लूटा भी गया। इतिहास इस बात का साक्षी है, मुझे लगता है कि सारे प्रमाण देखकर ही न्यायालय ने फैसला किया है। इससे देश में वह लोग, जो भगवान के प्रति आस्था रखते हैं, उनमें बहुत प्रसन्नता है।
बजट को लेकर कही ये बात
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, प्रधानमंत्री का फोकस गरीब कल्याण पर है। महिला सशक्तिकरण पर है, युवा सशक्तिकरण पर है, और किसान ये चार वर्ग को इस बजट ने एकदम प्रभावित किया है। चाहे किसने की बात करें, चाहे युवाओं की बात करें, चाहे महिला सशक्तिकरण की बात करें, और गरीब कल्याण। कुलमिलाकर यह बजट देश के विकास का बजट है, जैसा प्रधानमंत्री ने कहा, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन की हमने 1000 साल के बाद के देश के बारे में भी सोचना है, तो यह बजट में आप देखेंगे की 2047 जब शताब्दी पूरी होगी, हमारी स्वतंत्रता की, उस वक्त का ध्यान रखते हुए यह बजट बनाया है, बजट में गरीब वर्ग के लिए बहुत बड़ा प्रावधान किया गया है। मुझे लगता है, महिला और किसान दोनों के लिए हितकारी बजट है।
ये भी पढ़े- Budget 2024: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- ये देश के विकास का बजट है












Click it and Unblock the Notifications