'पहले कमलनाथ की तारीफ, अब कपड़े उतारते हैं', BJP प्रवक्ता से क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय
Loksabha Election नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी चुनावी तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है. वहीं अब नेताओं के अलग-अलग तरह के बयान भी सियासी गलियारों में जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इस बयान में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी मजाक के अंदाज में बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा को कुछ कहते नजर आ रहे हैं, जहां तमाम दिग्गज जो नेताओं की मौजूदगी में एक जनसभा के दौरान संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ पर निशाना साथ दिया, साथ ही उन्होंने बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा के ट्वीट की जमकर सरहाना की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि, नरेंद्र सलूजा पहले कमलनाथ की तारीफ करते थे, अब कमलनाथ के रोज कपड़े उतारते हैं, काम में लगे हुए हैं। गलत बोल रहा हूं क्या?, रोज एक ट्वीट आता है आपका, और रोज में आपका ट्विटर अकाउंट देखता हूं कि आज कमलनाथ को बत्ती दी तुमने। वहीं कैलाश विजयवर्गीय की बात सुनते ही मंच पर बैठे तमाम दिग्गज नेता ठहाके लगाने लगते हैं। इधर, अब कैलाश विजयवर्गीय के इस मजाकिया अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
BJP ने अबकी मध्यप्रदेश में क्लस्टर प्रभारी बनाकर जीत की कहानी गढ़ने की तैयारी की है, जहां इसी के मद्देनजर कैलाश विजयवर्गीय को छिंदवाड़ा लोकसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अब विजयवर्गीय ने अपनी जिम्मेदारी के तहत छिंदवाड़ा लोकसभा का रूख कर लिया है, जहां विजयवर्गीय के छिंदवाड़ा पहुंचते ही कांग्रेस और कमलनाथ को झटके लगने शुरू हो गए हैं। पिछले दिनों जब कैलाश विजयवर्गीय से छिंदवाड़ा लोकसभा को जीतने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, अबकी बार शुरूआत ही छिंदवाड़ा से होगी।
ये भी पढ़े- Indore News: किस काम में कलाकार हैं कैलाश विजयवर्गीय, सज्जन सिंह वर्मा ने खोला राज












Click it and Unblock the Notifications