Indore news: विधानसभा-1 में दिखा अनूठा नजारा, संजय शुक्ला ने लिया कैलाश विजयवर्गीय से आशीर्वाद
MP Assembly Election 2023 की हलचल तेज है, और ऐसे में सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा एक से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है, तो वहीं सामने कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला नजर आ रहे हैं।
दोनों ही नेताओं के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच क्षमा वाणी के अवसर पर एक ऐसा नजारा देखने मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया, जहां संजय शुक्ला ने कैलाश विजयवर्गीय के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, तो वहीं दोनों ही नेता आपस में गले मिलते हुए एक दूसरे से बातचीत करते नजर आए।

कुछ ऐसा है मामला
दरअसल, विधानसभा एक में क्षमावाणी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां विधानसभा एक से बीजेपी के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला का आमना सामना हुआ। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने एक दूसरे के गले मिले, तो वहीं संजय शुक्ला ने कैलाश विजयवर्गीय के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मौजूद जिन भी लोगों ने यह नजारा देखा, वह इसे देखते ही रह गए। अब जरा आप खुद ही देखिए, दोनों नेताओं के मिलन का यह अनूठा नजारा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो क्षमा वाणी के अवसर पर एक ऐसा नजारा देखने मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया, जहां संजय शुक्ला ने कैलाश विजयवर्गीय के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, तो वहीं दोनों ही नेता आपस में गले मिलते हुए एक दूसरे से बातचीत करते नजर आए।
मैनेजमेंट के मास्टर हैं कैलाश विजयवर्गीय
बीजेपी की दूसरी सूची में कद्दावर नेताओं के नाम नजर आ रहे हैं, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर की विधानसभा 1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है। विजयवर्गीय अंचल के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां विजयवर्गीय का प्रभाव मालवा-निमाड़ अंचल में देखा जाता है। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय को मैनेजमेंट का मास्टर भी माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को अबकी बार संगठन ने विधानसभा 1 से प्रत्याशी बनाते हुए पूरे मालवा-निमाड़ अंचल को अलग संदेश देने की कोशिश की है। बहरहाल, भाजपा की रणनीति कितनी कारगर सिद्ध होगी।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 के नए समीकरण, क्या नगर अध्यक्ष को भी चुनाव लड़ा सकती है BJP, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications