'BJP का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सकता...', कैलाश विजयवर्गीय ने किसे दिया चैलेंज?
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, भारत के लोकतंत्र के इतिहास में 76 वर्ष में देश के जन मानस ने किसी प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में जनादेश देकर स्वीकारोक्ति दी है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, भारत के इतिहास में यह स्वर्णिम कार्यकाल हमेशा के लिए दर्ज हो गया है कि, 6 दशकों के बाद स्पष्ट बहुमत से हमारी सरकार एवं नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, मध्यप्रदेश में इतिहास रचते हुए भाजपा ने पहली बार 29 में से 29 सीटे जीती है, यह रिकॉर्ड अब कोई भी तोड़ नहीं सकता, सिर्फ बराबरी कर सकता है। मध्य प्रदेश में पार्टी का मत प्रतिशत 2014 से सतत बड़ा रहा है। 2019 में वोट प्रतिशत 58% था जो की 2024 के चुनाव में बढ़कर 59.27 हो गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन मस्तिष्क में मध्य प्रदेश का विशिष्ट स्थान है, यह यूं ही नहीं कहा गया है कि, मोदी के मन में एमपी और एमपी के मन में मोदी ,10 वर्षों में हमारा सौभाग्य है कि, मोदी जी ने देश के हृदय मध्यप्रदेश में बारंबार आगमन कर हमें गौरव प्रदान किया है, उन्होंने विश्वास भी दिया है, और स्नेह, आशीर्वाद भी प्रदान किया है, भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के सामूहिक नेतृत्व कुशल रणनीति के साथ ही समर्पित कार्यकर्ताओं की श्रृंखला ने विधानसभा और लोकसभा की पूर्ण विजय को सुनिश्चित किया है।
विजयवर्गीय ने कहा कि, मध्यप्रदेश में इतिहास रचते हुए भाजपा ने पहली बार 29 में से 29 सीटे जीती है। यह रिकॉर्ड अब कोई भी तोड़ नहीं सकता, सिर्फ बराबरी कर सकता है। मध्य प्रदेश में पार्टी का मत प्रतिशत 2014 से सतत बड़ा रहा है। 2019 में वोट प्रतिशत 58% था जो की 2024 के चुनाव में बढ़कर 59.27 हो गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन मस्तिष्क में मध्य प्रदेश का विशिष्ट स्थान है यह यूं ही नहीं कहा गया है कि, मोदी के मन में एमपी और एमपी के मन में मोदी,10 वर्षों में हमारा सौभाग्य है कि, मोदी जी ने देश के हृदय मध्यप्रदेश में बारंबार आगमन कर हमें गौरव प्रदान किया है, उन्होंने विश्वास भी दिया है और स्नेह, आशीर्वाद भी प्रदान किया है।
विजयवर्गीय ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है हमारे कर्मठ, जुझारू मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार का प्रयास है कि, आगामी 5 वर्षों में प्रदेश के वार्षिक बजट के आकार को दुगना किया जाए इस संबंध में पहला कदम 2023 -24 के बजट की तुलना में बिना कोई नया कर लगाए वर्ष 2024-25 के बजट में 16% से अधिक की वृद्धि हुई है। साथ ही प्रदेश में निरंतर कुशल वित्तीय प्रबंधन एवं आर्थिक गतिविधियों के विस्तार से प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। 2003-04 में प्रति व्यक्ति आय मात्र 13465 रुपए थी जो की बढ़कर अब लगभग 11 गुना हो गई है। साथ ही जनवरी 2024 में जारी रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में 2 करोड़ 30 लाख लोग गरीबी से बाहर आए हैं, पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं तीसरे कार्यकाल में 3 करोड़ नए आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
ये भी पढ़े- Indore News: अचानक कांग्रेस कार्यालय पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नेताओं से हुई ये बात












Click it and Unblock the Notifications