Indore News: अचानक कांग्रेस कार्यालय पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नेताओं से हुई ये बात
Indore News: सियासत के गढ़ इंदौर में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का काफिला बीजेपी कार्यालय से निकलकर कांग्रेस कार्यालय की तरफ रवाना हुआ। इस दौरान विजयवर्गीय के साथ बीजेपी के तमाम नेता भी नजर आ रहे थे।
वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचते ही नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर एक पेड़ मां के नाम अभियान में समर्थन देने की अपील की है।

इंदौर में चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने BJP कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। वहीं इसके बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, बीजेपी नेता दीपक टीनू जैन के साथ गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय के लिए रवाना हुए, जहां कांग्रेस कार्यालय पहुंचते ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, कांग्रेस नेता शेख अलीम, देवेंद्र सिंह यादव ने जोरदार स्वागत किया। वहीं इसके बाद विजयवर्गीय ने सभी से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने की अपील की है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो इंदौर शहर की वह परंपरा एक बार फिर नजर आई, जहां सियासत से अलग हटकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता अब पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आए हैं, जहां शहर में शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी साथ मिलकर पौधा रोपण करने की तैयारी कर रहे हैं।
सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ हो चुका है, जहां अभियान के तहत शहर में 51 लाख पौधे लगाए जाने हैं। वहीं इस अभियान को धीरे-धीरे सभी का साथ मिलता नजर आ रहा है, जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की पहल पर शुरू किए गए इस अभियान को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने भी बेहद खास बयान दिया है, जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में ही सही लेकिन इस अभियान का समर्थन किया है।
ये भी पढ़े- Indore News: 6 बच्चों की मौत पर कांग्रेस का गुस्सा, 'हल्ला बोल पोल खोल' प्रदर्शन कर इंसाफ मांगा












Click it and Unblock the Notifications