Job news : MP में सक्सेसफुल रोजगार मेले, बेरोजगारों को मिल रही नौकरी
इंदौर, 15 अक्टूबर : बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इंदौर जिले में कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशानुसार युवाओं को निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिये रोजगार मेलों के आयोजन की सिलसिला लगातार जारी है। इस क्रम में जिला रोजगार कार्यालय इन्दौर में एक दिवसीय लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

इन क्षेत्रों में मिला रोजगार
उप संचालक रोजगार ने बताया कि, इस लघु रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित 7 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मेले में 310 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। साक्षात्कार के पश्चात कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया। इसमें कुल 146 युवाओं का प्रारंभिक चयन सेल्स एग्जीक्यूटिव,डिलीवरी ब्वॉय, मार्केटिंग, टेलीकॉलर और ऑपरेटर आदि पदों के लिए किया गया। मेले में लोटस इलेक्ट्रॉनिक, पेटीएम, पटेल मोटर्स, रूपरंग स्टोर्स, फ्लिपकार्ट, वरदान एग्री तथा इंस्टा कनेक्ट के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
युवाओं को मिल रही नौकरियां
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन इंदौर में किया जाता है। प्रदेश भर में युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां इन प्रशिक्षण अभियानों का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दिलाना है। वहीं अब सरकार की ओर से चलाए जा रहे तमाम तरह के अभियान रंग लाते नजर आ रहे हैं, जहां प्रदेश भर में युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं।
अन्य जिलों में भी रोजगार मेला
राज्य शासन के निर्देशानुसार युवाओं को बेहतर और सरल रूप से रोजगार के अवसर दिलाने के लिए जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में 21 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10.00 बजे से सायं 3.00 बजे तक जनपद पंचायत शुजालपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। यह रोजगार मेला कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय एवं ग्रामीण आजिविका मिशन के सहयोग से किया जायेगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनियां सहभागीता लेगी।












Click it and Unblock the Notifications