Job : MP के इस जिले में लगने जा रहा रोजगार मेला, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी

शाजापुर, 15 अक्टूबर : बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, राज्य शासन के निर्देशानुसार युवाओं को बेहतर और सरल रूप से रोजगार के अवसर दिलाने के लिए जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में 21 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10.00 बजे से सायं 3.00 बजे तक जनपद पंचायत शुजालपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। यह रोजगार मेला कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय एवं ग्रामीण आजिविका मिशन के सहयोग से किया जायेगा।

indore

निजी क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनियां सहभागीता लेगी

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनियां सहभागीता लेगी। जिसमें आयशर प्रा.लि. देवास, नवभारत फर्टिलाईजर इन्दौर, मॉ चामूण्डा इन्टर प्राईजेस देवास, हाईरिच फार्मा रिसर्च प्रालि. देवास, एडवान्टेज आईसेक्टर समू भोपाल, एसआईएस नीमच, आईक्या (जियो) इन्दौर, वजीर एडवाईजर प्रा.लि.भोपाल, पुखराज हेल्थ केयर प्रालि भोपाल, एलजेसीसी कॉपरेटिव शुजालपुर, श्री सिद्वी विनायक एजुकेशन सोसायटी इन्दौर, सेम स्कीम डेवलपमेंट भोपाल,(इलेक्ट्रिशियल, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर), भारतीय जीवन बीमा निगम शुजालपुर, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस शाजापुर आदि कंपनियों के द्वारा सेल्स एवं मार्केटिंग, वर्कर, हेल्पर, मशीन आपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, सुरक्षा गार्ड, ऑफिस वर्कर, सहायक, हेल्पर, बीमा सलाहकार आदि पदों के लिए प्रारंम्भिक चयन करेंगी।

कुछ इस तरह होगा रोजगार मेला

रोजगार मेला में 8वी, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट एवं आईटीआई उत्तीर्ण तथा 18 से 40 वर्ष तक की आयु के आवेदक अपने समस्त प्रमाणपत्रों एवं आधारकार्ड, रोजगार पंजीयन, रिज्यूम के साथ रोजगार मेले में आकर रोजगार, या प्रशिक्षण में चयन के लिए साक्षात्कार दे सकते हैं। कलेक्टर जैन ने रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उन्हें विभिन्न दायित्व सौंपे हैं। जारी आदेश अनुसार रोजगार मेले के लिए जिला रोजगार अधिकारी, आजीविका मिशन शाजापुर जिला परियोजना प्रबंधक, जनपद पंचायत शुजालपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आईटीआई शुजालपुर प्राचार्य, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शुजालपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पुलिस थाना शुजालपुर थाना प्रभारी, प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र शाजापुर आईसेक्ट प्रबंधक एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी को विभिन्न दायित्व सौंपे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+