Indore news: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, 10 से 20 हजार प्रतिमाह की मिलेगी नौकरी
शासकीय संभागीय आईटीआई नंदा नगर इंदौर में 27 दिसम्बर 2023 को प्रातः 10:30 बजे से प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव में कंपनी Datamini Technologies (India) Limited इंदौर के लिये आई.टी.आई. उत्तीर्ण बेरोजगार पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों का चयन करेगी।
इस प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव में आई.टी.आई. इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल एवं कम्युनिकेशन, कम्प्युटर हार्डवेयर एवं प्रोडक्शन एवं हाई स्कूल डिप्लोमा से उत्तीर्ण आवेदक जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष है भाग ले सकते है। रोजगार प्रशिक्षण के लिए 20 पद उपलब्ध हैं तथा ट्रेनिंग के दौरान 10 हजार रूपये से 20 हज़ार रूपये वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा।

रोजगार को लेकर सराहनीय पहल
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उज्जैन में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लग रहे रोजगार मेलों के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है, जहां अब लगातार रोजगार मेले सक्सेस होते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP Weather News: कड़ाके की ठंड का फसलों पर असर, बचाव के लिए किसान अपनाएं ये तकनीक












Click it and Unblock the Notifications