MP : दिव्‍यांगजनों के लिए जॉब फेयर, अलग-अलग स्ट्रीम में मिलेगी नौकरी

दिव्यांगजनों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से अब जॉब फेयर भी आयोजित किए जा रहे हैं। सामाजिक न्‍याय एवं नि:शक्‍तजन कल्‍याण विभाग तथा सार्थक एजुकेशनल ट्रस्‍ट द्वारा दिव्‍यांगजनों के लिये जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है।

indore

मध्यप्रदेश में दिव्यांगजनों के कल्याण को लेकर लगातार अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां अब दिव्यांगजनों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से अब जॉब फेयर भी आयोजित किए जा रहे हैं। सामाजिक न्‍याय एवं नि:शक्‍तजन कल्‍याण विभाग तथा सार्थक एजुकेशनल ट्रस्‍ट द्वारा दिव्‍यांगजनों के लिये जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। बताया गया कि, 7 दिसम्‍बर को प्रात: 11 बजे से 4 बजे तक समाज कल्‍याण परिसर परदेशीपुरा स्थित जिला दिव्‍यांग पुनर्वास केन्‍द्र इंदौर में जॉब फेयर का आयोजन किया जायेगा। जॉब फेयर में भाग लेने के लिये उम्‍मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष होना चाहिये।

दिव्‍यांग उम्‍मीदवारों को चयनित किया जायेगा

कम्‍पनी द्वारा कम से कम दसवी कक्षा उत्‍तीर्ण से लेकर पोस्‍ट ग्रेजुएट दिव्‍यांग उम्‍मीदवारों को चयनित किया जायेगा। कंपनी द्वारा मध्‍यप्रदेश न्‍यूनतम मजदूरी अक्‍टूबर 2022 के तहत वेतन दिया जायेगा। कंपनी द्वारा रिटेल कंपनी हेतु सेल्‍स एसोसिएट, सेल्‍स एक्‍जीक्‍यूटिव, केशियर, बीपीओ कंपनी हेतु कस्‍टमर केयर एक्‍जीक्‍यूटिव, सीनियर एक्‍जीक्‍यूटिव, क्‍वालिटी एक्‍जीक्‍यूटिव, इ-कॉमर्स कंपनी हेतु सॉर्ट सेंटर एसोसिएट, पिकर पैकर इत्‍यादि पदों पर चयनित किया जायेगा। दिव्‍यांगजनाें से अपील की गई है कि वे इस जॉब फेयर का लाभ उठायें।

रोजगार को लेकर सराहनीय पहल

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इधर, मध्यप्रदेश में दिव्यांगजनों के कल्याण को लेकर लगातार अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां अब सामाजिक न्‍याय एवं नि:शक्‍तजन कल्‍याण विभाग तथा सार्थक एजुकेशनल ट्रस्‍ट द्वारा दिव्‍यांगजनों के लिये जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- MP के Khargone में लगा रोजगार मेला, 250 छात्राओं ने कराया पंजीयन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+