MP के Khargone में लगा रोजगार मेला, 250 छात्राओं ने कराया पंजीयन
स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के सहयोग से शासकीय कन्या महाविद्यालय खरगोन में सोमवार को एक दिवसीय कैरियर अवसर मेले का आयोजन किया गया।

स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के सहयोग से शासकीय कन्या महाविद्यालय खरगोन में सोमवार को एक दिवसीय कैरियर अवसर मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ. एमके गोखले द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि, रोजगार प्राप्ति एवं रोजगार के अवसर को प्राप्त करने के लिए अध्ययन को एकाग्रता से प्राप्त करना होगा।
महाविद्यालय में आई कंपनियों के प्रतिनिधियों का परिचय किया
अध्ययन के दो मुख्य उद्देश्य है, पहला अच्छा नागरिक बनना एवं शिक्षा ग्रहण कर रोजगार प्राप्त करना है। साथ ही महाविद्यालय में आई कंपनियों के प्रतिनिधियों का परिचय किया। तत्पश्चात कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. मनीषा चौहान ने अतिथियों का स्वागत परिचय प्रस्तुत किया। वहीं रोजगार मेले में विशेष व्याख्यान केके कान्वेंट स्कुल खरगोन के संचालक डॉ. लवेश राठोड़ ने छात्राओं को रोजगार कैरियर के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर गिनवाऐ। सुंघने, चखने, लिखने, शिक्षा, खेल, पत्रकारिता एवं साईबर आदि क्षेत्रों में रोजगार को किस प्रकार से अर्जित किया जा सकता है, तथा इसके लिए मेहनत और समर्पण से कार्य करने की सलाह दी।
जॉब को स्वयं चुनने पर अधिक जोर दिया
कंपनियों के प्रतिनिधियों में निमाड़ मोटर प्रालि के सुनील यादव ने छात्राओं की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हे अपने जॉब को स्वयं चुनने पर अधिक जोर दिया और इसे सफलता की कुंजी बताया। रोजगार कार्यालय के प्रतिनिधी राजपाल सिंह ने शासकीय योजना एवं रोजगार कार्यों पर चर्चा की, उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक अधिकारी धनंजय शुक्ला ने शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होने वाले अवसरों को छात्राओं के सामने प्रस्तुत किया। अनेक शासकीय योजनाओं तथा उनकी सीमाओ को प्रस्तुत किया साथ ही जिला उद्योग केन्द्र में आने की सलाह दी। पीथमपुर कंपनियों ने 250 छात्राओं का पंजीयन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ. गोखले ने स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के गठन एवं उसके इतिहास के विषय में छात्राओं को अवगत कराया।
ये भी पढ़े- Indore में "अब नो थू-थू अभियान" का हुआ आगाज, महापौर ने सड़क पर उतरकर की सफाई












Click it and Unblock the Notifications