Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore News: 'ये जमीन तुम्हारी नहीं है, ध्यान रखना...', अवैध मस्जिद बनाने वालों को पार्षद का अल्टीमेटम, Video

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद जीतू यादव (जाटव) अपने ही वार्ड में बनी अवैध मस्जिद को देख गुस्सा हो गए। वहीं जीतू यादव (जाटव) ने मस्जिद के अवैध होने का आरोप लगाते हुए कब्जा करने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी है। वहीं अब पार्षद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पूरा मामला शहर के वार्ड क्रमांक 24 कुलकर्णी नगर का बताया जा रहा है, जहां पार्षद को कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पार्षद जीतू यादव (जाटव) ने अवैध कब्जा करने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी है।

Indore

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पार्षद जीतू यादव (जाटव) मस्जिद के नाम पर कब्जा करने वाले लोगों को सख्त हिदायत देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां कुछ नगर निगम कर्मचारी खड़े हैं, जिन्हें पार्षद हिदायत देते हुए किसी भी तरह का काम मस्जिद के लिए नहीं करने की बात कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि, अवैध मस्जिद बनाने वाले लोगों की ओर से किसी कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था, जिसके लिए नगर निगम के कर्मचारी मस्जिद के पास मैदान की सफाई करने पहुंचे थे, तभी पार्षद जीतू यादव (जाटव) वहां पहुंचे, और नगर निगम कर्मचारी को काम नहीं करने की बात कही। इसी के साथ उन्होंने अवैध मस्जिद बनाने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी है।

बताया जाता है की, मस्जिद पहले छोटी थी, जहां धीरे-धीरे मस्जिद का आकार बड़ा होता गया, और कुछ दिनों में मस्जिद पूरी तरह से बनकर तैयार हो गई। वहीं जब इस बात की जानकारी पार्षद जीतू यादव (जाटव) को लगी तो वह मौके पर पहुंचे, और उन्होंने मस्जिद के नाम पर कब्जा करने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी है। इधर, पार्षद जीतू यादव (जाटव) नगर निगम कर्मचारी को सख्त हिदायत देते हुए इस मामले की शिकायत महापौर और अधिकारियों से करने की बात कह रहे हैं। बहरहाल, अब इस मामले में आगे क्या कुछ एक्शन लिया जाता है, यह आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इंदौर में जीतू यादव (जाटव) की गिनती कट्टर हिंदूवादी नेताओं में होती है। यही कारण है कि, वे लगातार हिंदुत्व की आवाज बुलंद करने का काम करते हैं। इधर, अब एक बार फिर पार्षद जीतू यादव (जाटव) ने अवैध मस्जिद के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए अवैध मस्जिद बनाने वालों को सख़्त हिदायत दी है।

ये भी पढ़े- Indore में बनेगी MP की पहली हाईटेक गौशाला, क्या है खासियत, जानिए

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+