Indore news: जेल का वीडियो वायरल करने वाला बदमाश गिरफ्तार, बोला- पुलिस हमारी बाप है
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर से हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें जिला जेल में बंद कैदी अपने साथी के साथ फोन पर बात करता दिखाई दे रहा था। साथ ही वह दवा व्यापारी को भी धमका रहा था। वहीं इस वीडियो को वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जहां अब आरोपी गिड़गिड़ाकर माफी मांगता नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी, जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इधर, पुलिस जैसे ही आरोपी के लिए पीछे लगी वैसे ही उसने एक नया वीडियो वायरल कर पुलिस से माफी मांगी, जिसमें वह हाथ और कान पड़कर माफ करने की गुजारिश करता नजर आया।

कुछ ऐसा है मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, गुंडे ईमू से मिलने गुंडा शाहरुख जेल पहुंचा था। इस दौरान दोनों प्रतिबंधित नशे की गोली कम रुपए में नहीं देने के चलते एक व्यापारी को धमकाने की बात कर रहे थे। वहीं इस बातचीत का वीडियो शाहरुख ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद पुलिस शाहरुख की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं शाहरूख ने एक नया वीडियो वायरल कर पुलिस से माफी मांगी थी। साथ ही उसने गुंडागर्दी को पाप बताया था। वहीं अब गुंडा शाहरुख पुलिस गिरफ्त में है, जहां पुलिस को उसके पास से कुछ हथियार भी मिले हैं।
फरार हो गया था आरोपी
आरोपी को जैसे ही यह पता चला कि पुलिस उसके पीछे लग गई है, वैसे ही आरोपी फरार हो गया था, जहां उसने फरारी के दौरान ही एक वीडियो रिकॉर्ड कर फिर से सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें आरोपी हाथ और कान पकड़कर पुलिस हमारी बाप है, और गुंडागर्दी पाप है, कहता नजर आ रहा था। इधर, इस घटनाक्रम के बाद जेल अधिकारियों ने गुंडे ईमू की सभी मुलाकातों पर रोक लगा दी है। साथ ही गुंडों की जांच भी की जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore news: सफाई कर्मियों के लिए युवक ने कही आपत्तिजनक बात, वीडियो वायरल, केस दर्ज












Click it and Unblock the Notifications