इंदौर में CM Shivraj का अलग अंदाज, BJP कार्यकर्ताओं की ली बैठक, 56 दुकान पर उठाया व्यंजनों का लुत्फ!
इंदौर, 30 मई: प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार की देर शाम इंदौर पहुंचे, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया. वहीं इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान, पत्नी साधना सिंह के साथ 56 दुकान पहुंचे. यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान अलग अंदाज में नजर आ रहे थे, जहां उन्होंने 56 दुकान पर विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया, तो वहीं इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान मालवा उत्सव में शामिल होने लालबाग के लिए रवाना हो गए. इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.

सेल्फी लेने वालों की उमड़ी भीड़
सीएम शिवराज सिंह चौहान जैसे ही पत्नी साधना सिंह के साथ 56 दुकान पहुंचे, वैसे ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. साथ ही सीएम शिवराज काफी समय तक छप्पन दुकान पर मौजूद रहे. इस दौरान लोगों ने उनके साथ जमकर सेल्फी खिंचाई. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए जमा हो गए.

बीजेपी कार्यालय पर ली कार्यकर्ताओं की बैठक
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली. इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस बैठक का हिस्सा बने थे. आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं. साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित भी किया.

मालवा उत्सव में शामिल हुए सीएम शिवराज
इंदौर आए सीएम शिवराज सिंह चौहान मालवा उत्सव में शामिल हुए, जहां उन्होंने नगाड़ा बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया. इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कलाकारों से परिचय प्राप्त किया. इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.












Click it and Unblock the Notifications