MP Weather News: इंदौर-उज्जैन पर मानसून मेहरबान, आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए?
मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों मानसून की एक्टिविटी नजर आ रही है, जहां लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है, तो वहीं मालवा निमाड़ अंचल में भी कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश का दौर देखने मिल रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी पिछले चौबीस घंटों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया, यहां रिमझिम और भारी बारिश का दौर जारी रहा।
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मालवा-निमाड़ आंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अंचल के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश जारी है।

इंदौर जिले में अब तक इतनी वर्षा दर्ज
इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 696.5 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 27 इंच) औसत वर्षा हो चुकी है। यह गत वर्ष इस अवधि में हुई वर्षा से 255.2 मिलीमीटर (10 इंच) अधिक है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में 441.3 मिलीमीटर (17 इंच से अधिक) औसत वर्षा दर्ज की गयी थी। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 579 मिमी., महू में 594 मिमी., सांवेर में 777.8 मिमी., देपालपुर में 1002.6 मिमी., गौतमपुरा में 628.8 मिमी. और हातोद में 596.8 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 481.2 मिमी., महू में 448 मिमी., सांवेर में 409.8 मिमी., देपालपुर में 516.3 मिमी., गौतमपुरा में 351 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
उज्जैन में अब तक इतनी बारिश
एक जून से लेकर आज 4 अगस्त की सुबह 8 बजे तक जिले में 537.5 मिमी वर्षा हो चुकी है। गत दिवस झारडा में 2 मिमी व तराना में 4 मिमी वर्षा हुई है। जिले के सर्वाधिक वर्षा तराना तहसील में 678.6 मिमी दर्ज की गई है, जबकि तुलनात्मक रूप से घट्टिया तहसील में सबसे कम 364.2 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई है। उज्जैन तहसील में 603, खाचरौद में 513, नागदा में 665, बड़नगर में 507, महिदपुर में 505, झारड़ा में 609 मिमी वर्षा हो चुकी है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: 185 टॉपर स्टूडेंट्स को मिलेगी ई-स्कूटी, क्या है पूरा प्रोसेस, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications