Indore News: ट्रैफिक सुधारने सड़क पर उतरे कलेक्टर, देखते रह गए लोग ऐसा लिया एक्शन
मध्यप्रदेश के इंदौर में यातायात सुधार और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर आशीष सिंह ने नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर रोशन राय सहित जिला प्रशासन और यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ बंगाली चौराहा क्षेत्र का भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था को देखा। उन्होंने फुटपाथ और पार्किंग व्यवस्था का भी अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह के साथ प्रशासन के तमाम आला अधिकारी नजर आ रहे थे. वहीं कलेक्ट ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं. वहीं अब कलेक्टर के दिए दिशा-निर्देश का आने वाले समय में कितना असर दिखाई देता है, ये आने वाला वक्त बताएगा.

उन्होंने निर्देश दिए कि, यातायात सुधारने के लिए व्यापारियों और दुकानदारों को फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और पार्किंग को सुव्यवस्थित करने के संबंध में समझाइश दी जाए।समझाइश के बाद भी सुधार नहीं दिखाई देने पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने इस संबंध में व्यापारियों और दुकानदारों से भी चर्चा की तथा इस संबंध में समझाइश दी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने यातायात सुधार के लिए सभी जरूरी कार्य करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की कवायद
इंदौर में ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की कवायद तेज गति से की जा रही है, जहां शहर के अलग-अलग हिस्सों में फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इन फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण से एक ओर शहर के विकास को जहां गति मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक को व्यवस्थित करने में भी सहयोग मिलेगा। शहर के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण कार्य तेज गति से जारी है, जहां जल्द ही शहर को एक साथ कई फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात मिलेगी।
ये भी पढ़े- 'हिंदू को पटाखे फोड़ने से कोई कैसे रोक सकता है...', इंदौर में CM मोहन यादव ने कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications