MP: इंदौर से मुंबई का सफर होगा महंगा, टोल टैक्स में बंपर बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश के वाहन चालकों की जेब एक बार फिर ढीली होने जा रही है, जहां इंदौर से मुंबई जाने वाले हाईवे पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी की गई है। यहां इंदौर से मुंबई के बीच पढ़ने वाले टोल टैक्स पर वाहन चालकों को अब ज्यादा राशि चुकाना होगी।

जानकारी के मुताबिक इंदौर से मुंबई जाने वाले टोक टैक्स पर पहले ही टैक्स की राशि ज्यादा थी, जहां अब एक बार फिर इन टोल टैक्स पर राशि में बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसके बाद अब वाहन चालकों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

Indore

इंदौर से मुंबई जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले टोल टैक्स पर अब वाहन चालकों को ज्यादा राशि का भुगतान करना होगा, जहां इन टोल टैक्स पर राशि में बढ़ोतरी कर दी गई है। खलघाट टोल नाके पर अब 65 रूपए की जगह वाहन चालकों को अब 70 रूपए चुकाना होंगे। वहीं एलसीवी का टोल 115 रूपए से बढ़ाकर 125 रूपए कर दिया गया है, बस वालों को अब 230 की जगह 250 रूपए देने होंगे। टोल टैक्स में बढ़ोतरी की सभी नई दरें 1 सितंबर से लागू हो जाएंगी। वहीं हर दिन इस मार्ग से जाने वाले लगभग 2 लाख से ज्यादा वाहनों पर इसका सीधा असर दिखाई देगा।

एक तरफ जहां लगातार टोक टैक्स में बढ़ोतरी की जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ वाहन चालक इस वृद्धि से खासे नाराज नजर आ रहे हैं, जहां वाहन चालकों का मानना है की, टोल टैक्स बढ़ा दिया जाता है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। वहीं लगातार इस तरह से टोल टैक्स बढ़ाना गलत है, इससे महंगाई के साथ-साथ वाहन चालकों की जेब पर बोझ बढ़ेगा। बहरहाल, इंदौर से मुंबई जाने वाले मार्ग पर बढ़ी टोल टैक्स की दरों का कितना असर आने वाले दिनों में वाहन चालकों पर देखने मिलता है। ये आने वाला वक्त बताएगा।

ये भी पढ़े- Indore की सड़कों को चाहिए मेकअप आर्टिस्ट, कांग्रेस ने निकाली वैकेंसी, क्या है मामला, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+