Indore की सड़कों को चाहिए मेकअप आर्टिस्ट, कांग्रेस ने निकाली वैकेंसी, क्या है मामला, जानिए

मध्य प्रदेश में लगातार खराब सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन जारी है, जहां लगातार कांग्रेस के नेता सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन में अलग-अलग तरीकों से कांग्रेस नेता विरोध व्यक्त कर रहे हैं।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों लगातार सड़क पर गड्ढे और सड़क खराब नजर आ रही है, जहां पूरे शहर में लगभग यही स्थिति नजर आ रही है। खराब सड़कों के चलते लोगों का सड़क पर चलना भी अब मुश्किल होने लगा है, जिसके चलते कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया है।

Indore

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि, इंदौर शहर के प्रमुख सड़कों पर सैकड़ो की तादाद में गद्दे पाए जा रहे हैं, जिसके कारण आवागमन में आम आदमी को बहुत तकलीफ हो रही है, आम जनता इन गड्ढों के मारे कई बार एक्सीडेंट कर रहे हैं, कई लोग इन गढ़ों में गिरकर अपने हाथ पर तुड़वा रहे हैं, पर इंदौर नगर पालिक निगम और इंदौर के महापौर आंखों पर पट्टी और कानों में रुई लगाकर सोए हुए हैं, उन्हें इंदौर शहर की जनता की समस्याएं नहीं दिख रही है, उन्हें दिख रहा है तो सिर्फ नगर निगम में भ्रष्टाचार।

खंडेलवाल और जोशी ने बताया की, भ्रष्टाचार की परिणीति का यह अंजाम है कि, इंदौर शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर सैकड़ो की तादाद में गड्ढे हैं। इसके विरोध में कांग्रेस ने मित्र ब्यूटी पार्लर के पोस्टर उन गड्डो पर लगाए, और उसमें लिखा था कि, इंदौर नगर पालिका निगम को इन गढ़ों का मेकअप करने के लिए मेकअप आर्टिस्ट की आवश्यकता है,और विशेष योग्यता यह रहना चाहिए कि उसमें कमीशन खोरी करना और घोटालेबाज जो भी व्यक्ति हो वह नगर निगम के अंदर इस नौकरी के लिए विशेष योग्यता रखेगा। इंदौर शहर के कई प्रमुख चौराहों पर कांग्रेस ने इस तरह के पोस्टर लगाए। मधु मिलन चौराहा जबरन कॉलोनी, सरवटे स्टैंड, रेलवे स्टेशन, और तमाम ऐसी जगह पर पोस्टर लगाए।

ये भी पढ़े- MP News: कटनी में पिटाई के शिकार हुए दादी और पोते से मिले जीतू पटवारी, हुई ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+