Indore Temple Tragedy: इंदौर हादसे में अबतक 35 की मौत, 16 घायल, 2 लापता

Indore Temple Tragedy: इंदौर हादसे में अभी तक 35 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Indore Temple Tragedy:

Indore Temple Tragedy: मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित मंदिर की बावड़ी गिरने से 35 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। गौर करने वाली बात है कि राम नवमी के मौके पर यहां लोगों की भारी भीड़ थी, जिसकी वजह से इस हादसे में मरने वालों की संख्या काफी भढ़ गई है। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव का काम गुरुवार से ही चल रहा है। राहत और बचान के काम सेना के जवान, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस की टीम शामिल है। लोगों को बाहर निकालने के लिए कई मशीनों, क्रेन आदि का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभी तक मौके से 16 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं दो लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

100 साल पुरानी बावड़ी
बता दें कि मंदिर में जिस जगह पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी, वह बावड़ी की छत थी और यह तकरीबन 100 साल से भी अधिक पुरानी थी। बावड़ी की छत को सरियों के जाल और टाइल्स से ढका गया था। लेकिन जिस तरह से इसपर क्षमता से अधिक लोगों का दबाव पड़ा, यह टूट गई और दर्जनों लोग बावड़ी में जा गिरे। बावड़ी में काफी गंदा पानी भरा था। एक-एक करके जब लोग अंदर गिर रहे थे तो एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे। साथ ही बावड़ी की छत का मलबा भी इसमे गिर गया, जिसकी वजह से कई लोगों की जान चली गई।

काफी मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन

घटनास्थल पर कल से राहत और बचाव का कार्य चल रहा है और लगातार बचावकर्मी लोगों को बाहर निकालने का काम कर रहे हैं। अभी भी 2 लोगों के लापता होने की खबर है, जिनकी तलाश की जा रही है। बचावकर्मियों को इस अभियान में इसलिए भी दिक्कत हो रही थी क्योंकि बावड़ी के भीतर जिन स्रोतों से पानी आ रहा था, वह लगातार जारी था। जिसकी वजह से इसमे पानीभर रहा था और जवानों को लोगों को बाहर निकालने में काफी दिक्कत हो रही थी। यह बावड़ी काफी पुरानी थी, जिसकी वजह से इसमे सिल्ट जमा है और इसमे फिसलन काफी ज्यादा है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इंदौर पहुंचे हैं और उन्होंने इस हादसे में घायलों से अस्पताल पहुंचकर
मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें ढाढस बंधाया। मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान कई विधायक और अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के बाद से मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। इस अभियान में पूरी सरकार, प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ता जुटे हुए थे। इस हादसे में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री ने 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।

पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
वहीं इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जाहिर किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, इंदौर हादसे से बेहद दुखी हूं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से मैंने बात की है और स्थिति की जानकारी ली है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य काफी तेजी से कर रही है। इस हादसे से जो प्रभावित हैं उनके प्रति और उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना जाहिर करता हूं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष की ओर से हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+