Indore temple accident: कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, किन बिंदुओं पर होगी जांच, जानिए?

इंदौर बावड़ी दुर्घटना पर कलेक्टर इलैया राजा टी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर इलैया राजा टी ने जांच की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर अभय बेडेकर को सौंपी है।

indore

Recommended Video

    मंदिर हादसा: ट्रस्ट के अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ FIR,घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच

    इंदौर के पटेल नगर स्थित बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए घटनाक्रम के बाद सभी शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है, तो वहीं इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। हादसे के बाद मृतकों और घायलों के परिजनों के साथ ही शहर वासियों की ओर से उठ रही जांच की मांग को देखते हुए कलेक्टर इलैया राजा टी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर इलैया राजा टी ने जांच की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर अभय बेडेकर को सौंपी है। साथ ही कलेक्टर इलैया राजा टी ने घटनाक्रम की जांच के लिए 15 दिनों का समय तय किया है। साथ ही किन बिंदुओं पर जांच की जानी है इसकी जानकारी भी अपर कलेक्टर को दे दी गई है।

    इन बिंदुओं पर होगी जांच

    30 मार्च को बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में स्नेह नगर के पास पटेल नगर में राम नवमी के अवसर पर हुई बावड़ी धसने की घटना के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस जांच की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर को सौंपी है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने जांच के बिन्दु भी तय कर लिए हैं। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार बताया गया कि, यह जांच मृतकों की किन परिस्थितियों में मृत्यु हुयी? उक्त घटित सम्पूर्ण घटना का घटनाक्रम क्या था? उक्त घटित सम्पूर्ण घटनाक्रम में क्या परिस्थितियां थी, इसके लिए कौन जिम्मेदार है? भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इस हेतु सुझाव, अन्य कोई बिन्दु जांच के दौरान प्रकाश में आता है तो उसके संबंध में अभिमत, बिन्दुओं पर की जाएगी। उक्त घटना की जांच 15 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

    कुछ ऐसा है घटनाक्रम

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लिए गुरुवार का दिन दर्दनाक रहा, जहां बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर उस वक्त बड़ा घटनाक्रम घटित हो गया, जब कुछ लोग मंदिर में स्थित बावड़ी के स्लैब पर बैठकर हवन पूजन कर रहे थे, तभी अचानक बावड़ी के ऊपर डाला स्लैब धंस गया, और लगभग 50 से ज्यादा लोग बावड़ी में समा गए। बावड़ी से निकाले गए 18 लोगों का इलाज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में जारी है, तो वहीं 36 लोग इस हादसे में अपनी जान गवा चुके हैं, जिनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उधर, इस घटनाक्रम के बाद पटेल नगर में शोक का माहौल व्याप्त है।

    ये भी पढ़े- Indore temple accident: 'मौत की बावड़ी' का दर्दनाक इतिहास, अलग-अलग घटनाक्रम में कई लोग गंवा चुके हैं जान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+