इंदौर SP ने पुलिसकर्मियों को दिया सुबह-शाम दो-दो केले खाने का आदेश, बताई यह वजह
इंदौर, 25 अगस्त। मध्य प्रदेश में इंदौर पुलिस अधीक्षक का आदेश सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। उसमें एसपी ने पुलिसकर्मियों को सुबह-शाम दो-दो केले खाने का आदेश दिया है। 25 अगस्त को इंदौर पश्चिम एसपी महेश चंद्र जैन के कार्यालय से जारी आदेश में लिखा गया है कि सुबह-शाम गणना में उपस्थित होने वाले प्रत्येक पुलिसकर्मी को दो-दो केले उपलब्ध करवाए जाएं।

सभी थानाधिकारियों के नाम जारी इस आदेश में एसपी ने यह भी तर्क दिया कि अपने क्षेत्र में केले के किसी थोक विक्रता से सम्पर्क किया जाए ताकि किफायती दर पर केले प्राप्त हो सकें।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंदौर एसपी महेश चंद्र जैन ने कहा है कि पुलिसकर्मियों की फिटनेस काफी मायने रखती है। केला पौष्टिक आहार होता है। इसके लिए राज्य सरकार से बजट भी मिलता है। फिर भी किसी थाने में प्रभारी को बजट संबंधित दिक्कत आती है तो वह बिल पेश कर दें। उसका सरकार से भुगतान करवा दिया जाएगा।
क्या होती है पुलिसकर्मियों की गणना?
बता दें कि पुलिसकर्मियों को रोज सुबह-शाम गणना होती है, जिसमें पुलिस की भाषा रोल कॉल कहा जाता है। सुबह पुलिसकर्मियों को शारीरिक व्यायाम में भी हिस्सा लेना होता है। इस दौरान इंदौर पश्चिम एसपी का यह सेहत वाला अनूठा आइडिया पुलिसकर्मियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications