Indore Weather: अगस्त में कैसा रहेगा मानसून का मिजाज, क्या पूरा हो पाएगा बारिश का कोटा?

Indore Weather: जुलाई अब बीत चुका है, जहां जुलाई का माह बीतने के बाद भी इंदौर में बारिश का सिलसिला रफ्तार पकड़ते दिखाई नहीं दे रहा है। शहर में अब तक 14 इंच बारिश हो चुकी है, जो फिलहाल कोटे से काफी कम है। वहीं अब मौसम वैज्ञानिकों ने अगस्त में अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बना है, जो 3 अगस्त तक इंदौर और आसपास के क्षेत्र में सक्रिय हो जाएगा। वहीं इसके बाद अगस्त के शुरुआती 10 दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा सकती है।

Indore

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, अरब सागर में भी सिस्टम एक्टिव है, लेकिन वह महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश करवा रहा है। वहीं अरब सागर में बना सिस्टम रतलाम उज्जैन तक पहुंच रहा है, लेकिन इंदौर नहीं आ पा रहा। यही कारण है कि, मानसून के लगभग 40 दिन बीतने के बाद भी बारिश का आंकड़ा फिलहाल 15 इंच तक ही पहुंच चुका है। वहीं यदि दो से तीन सिस्टम और एक्टिव हो जाते तो यह आंकड़ा 20 इंच के पार जा सकता था। पिछले कई सालों का रिकॉर्ड देखे तो उसमे जुलाई से ज्यादा बारिश अगस्त में दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून की एक्टिविटी नजर आ रही है, जहां राजधानी भोपाल समेत अलग-अलग जिलों में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून का एक्टिव सिस्टम बन चुका है, जहां यह सिस्टम शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश कराएगा।

मौसम वैज्ञानिकों ने फिलहाल भोपाल और जबलपुर समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जताई है, जहां मानसून का सिस्टम एक्टिव होने के चलते 5 अगस्त तक मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

ये भी पढ़े- MP Weather: जुलाई के बाद अगस्त में दम दिखाएगा मानसून, इन जिलों में होगी रिकॉर्ड तोड़ बारिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+