Indore news: एयरपोर्ट जैसा बनेगा रेलवे स्टेशन, इस दिन PM MODI वर्चुअली रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 अप्रैल को रीवा प्रवास के दौरान लगभग एक हजार करोड़ की लागत से बनने जा रहे इंदौर रेलवे स्टेशन की आधारशिला रखेंगे।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर इन दिनों में विकास के ट्रेक पर रफ्तार पकड़ रही है। यही कारण है कि, शहर में लगातार विकास देखने मिल रहा है। वहीं अब इंदौर शहर का रेलवे स्टेशन भी एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा, जहां रेलवे स्टेशन को आगामी 50 सालों की जरूरत के हिसाब से तैयार किया जाएगा। रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के कार्यों की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखने जा रहे हैं, जहां वे आगामी 24 अप्रैल को रीवा प्रवास के दौरान लगभग एक हजार करोड़ की लागत से बनने जा रहे इंदौर रेलवे स्टेशन की आधारशिला रखेंगे। इंदौर रेलवे स्टेशन को 3 सालों में नया स्वरूप देने का लक्ष्य रखा है।
स्टेशन पर रहेगी ये सुविधाएं
इंदौर रेलवे स्टेशन को डेवलप करने के लिए मास्टर प्लान बनाया गया है, और इसी के अंतर्गत कार्य होंगे। इस अत्या-धुनिक स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, रुफ प्लाजा, एक्जिरक्यू्टिव लाउंज, अतिरिक्त प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म कवर शेड, स्टेशन क्षेत्र की जल निकासी की व्यवस्थाक, वाई-फाई आदि सुविधाएं यहां उपलब्ध होगी। रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का श्रेय सांसद शंकर लालवानी को जाता है, जहां उन्होंने इसके लिए सतत प्रयास किए जो अब सफल होते नजर आ रहे हैं। इंदौर को नया रेलवे स्टेशन मिलने से शहर के विकास को भी पंख लगेंगे.
कुछ ऐसी है प्लानिंग
इंदौर के नए रेलवे स्टेशन को राजवाड़ा का लुक दिया जाएगा, जहां नवंबर के आसपास ने रेलवे स्टेशन का काम शुरू होने की संभावना है। रेलवे स्टेशन में वाईफाई समेत तमाम तरह की सुविधाएं रहेंगी, तो वहीं हर घंटे लगभग 12 हजार लोग एक साथ सफर कर सकेंगे। इधर, रेलवे स्टेशन के साथ ही शहर के प्राचीनतम शास्त्री ब्रिज को भी नवनिर्मित किया जाएगा, तो वहीं स्टेशन के आसपास स्थित रिजर्वेशन ऑफिस, रेलवे हॉस्पिटल, रेलवे हॉस्टल और रेलवे क्वार्टर्स को भी नया स्वरूप देने की संभावना जताई जा रही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो भविष्य को देखते हुए इंदौर रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप दिया जा रहा है, जिसका काम अब जल्द ही शुरू होगा।
ये भी पढ़े- Sonu sood ने पॉलिटिक्स में एंट्री के दिए संकेत, क्या लड़ सकते हैं चुनाव, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications