Sonu sood ने पॉलिटिक्स में एंट्री के दिए संकेत, क्या लड़ सकते हैं चुनाव, जानिए?
इंदौर आए सोनू सूद ने इंदौर शहर से अपने खास लगाव के बारे में चर्चा की तो वहीं राजनीति में एंट्री को लेकर भी चुप्पी तोड़ी।

मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में है प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सोनू सूद अपने एक शो के ऑडिशन के लिए आए, जहां उनके साथ और भी कई अभिनेता मौजूद रहे। इस दौरान सोनू सूद ने मीडिया से बातचीत करते हुए अलग-अलग सवालों के जवाब दिए जिसमें मुख्य रुप से सोनू सूद ने इंदौर शहर से अपने खास लगाव के बारे में चर्चा की तो वहीं राजनीति में एंट्री को लेकर भी चुप्पी तोड़ी। सोनू सूद इससे पहले भी इंदौर आ चुके हैं, जहां वे कभी फिल्म के प्रमोशन में आए हैं, तो कभी किसी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। वहीं अबकी बार सोनू सूद एक शो के ऑडिशन के सिलसिले में इंदौर आए हैं, जहां उन्होंने ऑडिशन में हिस्सा लेने के साथ ही अपने फैंस से भी मुलाकात की है।
इंदौर से कनेक्शन को लेकर कही ये बात
फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि, इंदौर से मेरा पुराना रिश्ता रहा है, इंदौर में मेरे जितने रिलेटिव्स हैं, मेरी खुद की जगह भी है यहां पर, छुट्टियों में मैं इंदौर ही आता था। 56 नंबर मार्केट हो, पलासिया हो, सराफा बाजार हो, मैंने पूरा देखा हुआ है, मैंने स्कूटर चलाना भी इंदौर से ही सीखा था, पहली दफा एबी रोड पर घूमते हुए, तो मेरी बड़ी इमोशनल कनेक्शन है इस शहर के साथ। फादर मुझे 56 नंबर मार्केट, पलासिया लेकर आते थे तब खाने की बड़ी कमाल की दुकानें थी, अब और बेहतर हो चुकी हैं। इंदौर मुझे अपना घर ही लगता है। जब भी मैं आता हूं, अभी बहुत सारी चीजें बदल चुकी हैं, नई-नई चीजें दिखती हैं, पर लोगों के अंदर जो इफेकचुअल है, वैसा ही है, इसलिए इंदौर बहुत स्पेशल है।
राजनीति में एंट्री को लेकर कही ये बात
राजनीति में आने के सवाल पर सोनू सूद ने कहा कि, आएंगे, पर ये दुनिया बेहतर है, यहां से भी काम हो ही सकता है, राजनीति बहुत अच्छी और कमाल की दुनिया है, वहां पर लोग बहुत अच्छा काम करते हैं, पर मुझे लगता है कि हम हमेशा ही सोचते हैं कि जब कोई अच्छा काम करने लगें या कोशिश करें, फिर हम सोचते हैं कि, आइए राजनीति में आइए, उसके बिना भी किया जा सकता है काम, आने वाले समय में क्या लिखा हुआ है पता नहीं, इसके साथ ही सोनू सूद ने कहा कि, मैं इच्छा नहीं रखता हूं परंतु ऐसी चीजें हो जाती हैं, शायद आना चाहिए।
ये भी पढ़े- Anupama में किंजल का किरदार निभाने वाली निधी शाह ने किए Mahakal दर्शन, कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications