25 मई से होने जा रहा इंदौर गौरव दिवस का आगाज, जानिए 31 मई तक किस दिन, कौन से होंगे आयोजन!

इंदौर, 24 मई: राज्य सरकार के निर्देशानुसार हर शहर का गौरव दिवस मनाया जाना है. इसी कड़ी में प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का गौरव दिवस मनाने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इंदौर गौरव दिवस का आयोजन 25 मई से शुरू होगा, जो 31 मई तक चलेगा. 31 मई को मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है. 25 मई से 31 मई तक हर रोज अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के साथ ही प्रति स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा. इंदौर गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर लगातार जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की बैठकों का सिलसिला जारी है, जहां होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है, तो वहीं इंदौर गौरव दिवस को किस तरह से ऐतिहासिक मनाया जा सके, इसको लेकर मंथन का सिलसिला भी जारी है.

indore

अलग-अलग कार्यक्रमों का होगा आयोजन

25 मई से 31 मई तक चलने वाले इंदौर गौरव दिवस के अंतर्गत अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें सर्वप्रथम 25 मई को जनसभा वन महोत्सव और जल महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे यह आयोजन विधानसभा और वार्ड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे जिसमें जनप्रतिनिधि और अधिकारी गण आमजन के साथ हिस्सा लेंगे.

गौरव दिवस पर इंदौर गान तैयार किया जाएगा

इंदौर गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम राजवाड़ा पर आयोजित किया जाएगा. वहीं गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर इंदौर गान तैयार किया जाएगा. शहर के गौरवशाली इतिहास को लेकर डॉक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी, जिसे गौरव दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत 7 दिनों तक शहर वासियों के बीच प्रसारित किया जाएगा.

सीएम शिवराज की अध्यक्षता में होगा मुख्य कार्यक्रम

7 दिनों तक चलने वाले गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम 31 मई को सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा. राजवाड़ा पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर केंद्रित नाटक का मंचन किया जाएगा. साथ ही पूरे इंदौर शहर को सजाया संवारा जाएगा. जिले के हर घर में एक दीप लगाने का आह्वान किया जाएगा, साथ ही शहर की विधानसभाओं से गौरव यात्रा निकाली जाएंगी, जो कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+