इंदौर की सड़कों पर निकला 'यमराज', बोला-घर से बाहर निकले तो उठा ले जाऊंगा, देखें वीडियो

इंदौर। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस के खौफ के साये में जी रही है। तमाम देशों में लॉकडाउन है। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की जा रही है। लोगों को घरों में ही रहने को कहा जा रहा है। भारत भी कोरोना संकट से जूझ रहा है। कोरोना पॉजिटिव केसों का आंकड़ा देशभर में 14,378 तक जा पहुंचा है। दिल्ली-मुम्बई जैसे महानगरों के बाद दूसरे नंबर के शहरों में इंदौर में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं।

भारत में तीन मई तक ​के लिए लॉकडाउन

भारत में तीन मई तक ​के लिए लॉकडाउन

भारत में 21 दिन ​के लॉकडाउन को 3 ​मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस ​दौरान कई लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। इसके अलावा कई जगहों पर पुलिस अनूठे तरीके से भी लोगों को कोरोना संकट में लॉकडाउन की पालना की हिदायत दे रही है।

 इंदौर के एमजी रोड पुलिस थाने का सिपाही बना यमराज

इंदौर के एमजी रोड पुलिस थाने का सिपाही बना यमराज

ऐसा ही एक अनूठा नजारा शुक्रवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में देखने को मिला। इंदौर के एमजी रोड पुलिस थाने का सिपाही यमराज की वेशभूषा में इलाके की सड़कों पर घूमा। काला चश्मा लगाकर और हाथ में गदा व माइक थामे पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठा यह यमराज सबके आकर्षण का केन्द्र रहा। लोग अपने घरों के दरवाजों, खिड़की और बालकॉनी में खड़े होकर इस देखते रहे। इस दौरान यमराज लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने का सीख देता रहा। रास्ते में लॉकडाउन तोड़कर घूमते मिले लोगों से समझाइश के तौर पर उठक-बैठक लगवाई।

 जागरूकता के लिए की समझाइश

जागरूकता के लिए की समझाइश

टीआई राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया पुलिस लोगों को घर में रहने के लिए जागरूक कर रही है। शुक्रवार शाम अनूठा प्रयास किया गया। थाने के सिपाही जवाहर सिंह जादौन को यमराज की पोशाक पहनकर इलाके में घुमाया गया। वह माइक के जरिए लोगों को समझाता रहा कि 'घर से बाहर नहीं निकले, बाहर निकलने पर कोरोना से संक्रमित होने का खतरा है। इससे जान भी जा सकती है। तब आपको मैं अपने साथ यमलोक ले जाऊंगा'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+