Indore: दर्द बढ़ा तो मरीज ने कराई सर्जरी तो निकला 23 सेमी लंबा और 1.5 किलो का ट्यूमर, डॉक्टर भी हैरान

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में इंडेक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने ऐसा कमाल कर दिखाया, जो खुद उन्होंने कभी सोचा नहीं था। डॉक्टरों ने एक मरीज के पेट से करीब 23 सेंटीमीटर लंबा और करीब 1.5 किलो वजन का ट्यूमर निकालकर सभी को हैरत में डाल दिया। ऑपरेशन के जरिए डॉक्टरों ने मरीज को नया जीवन दिया है। फिलहाल, मरीज एकदम स्वस्थ है। उसके परिजनों ने डॉक्टरों और उनकी टीम को धन्यवाद दिया किया है।

डॉक्टरों ने बताया कि ट्यूमर काफी बड़ा होने के कारण उसे चलने-फिरने में समस्या हो रही थी। खाना-पीना भी कम हो गया था। काफी सोच विचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन करने का फैसला किया था।

Tumor removed from stomach Indore News

डॉक्टर ने पहले मरीज की सोनोग्राफी, एमआरआई, ब्लड की जांच के साथ कई और सारी जांचें कराई। रिपोर्ट में पता चला कि मरीज के पेट में 21 बाय 19 बाय 12 सेंटीमीटर का ट्यूमर है। यह ट्यूमर किडनी और मोटी खून की नस, जो सीधे दिल को ब्लड की सप्लाई करती है, उससे चिपका हुआ है।

करीब 3 घंटे ऑपरेशन होने के बाद मरीज के पेट से बिना ब्लड लॉस 23 सेमी का ट्यूमर निकाला गया। मरीज की किडनी और मोटी खून की नस को भी फटने से बचा लिया गया।फिलहाल महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। शरीर के इस हिस्से में एक प्रतिशत से भी कम मरीजों में इस तरह का ट्यूमर मिलता है।

डॉक्टर इनानी माहेश्वरी के मुताबिक 24 वर्षों से सर्जरी के केस कर रही हूं, लेकिन इस तरह के जटिल ट्यूमर कम ही मिलते हैं। शरीर के इस हिस्से में अभी तक विश्व में 15 सेमी से कम और 700 से 800 ग्राम वजन तक का ट्यूमर मिला है। शरीर के इस हिस्से में एक प्रतिशत से भी कम मरीजों में ब्रॅाड लिगामेंट फाइब्रॉयड ट्यूमर मिलता है।

हमारी टीम ने विश्व में मिलने वाले सबसे दुर्लभ 23 सेमी और 1.5 किलो वजनी इस बेनाइन ट्यूमर का सफल निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। इस ट्यूमर से मरीज को जान का खतरा भी होता है। कई बार यह कैंसर के ट्यूमर में बदल सकता है। बड़ी आंत सहित शरीर के मुख्य अंगों के साथ किडनी, यूरेटर और दिल को खून सप्लाई करने वाली नसों से चिपका होने के कारण नस फटने का जोखिम अधिक रहता है। इन स्थितियों में ये सर्जरी करना काफी जटिल होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+