Indore news: नवंबर में इस दिन बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, जमकर बरसेंगे बदरा

Indore news: प्रदेश में अब गुलाबी ठंड का असर दिखाई देने लगा है, जहां लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है, जहां दिन के तापमान की गिरावट में इंदौर ने पचमढ़ी को भी पीछे छोड़ दिया है। उत्तर-पूर्व दिशा से चल रही हवाओं के चलते मौसम अचानक बदलता दिखाई दे रहा है, जहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है। इधर, रात में सर्द हवाओं से ठिठुरन महसूस हो रही है, तो वहीं दिन का तापमान भी लगातार गिरता चला जा रहा है।

Rain

इस दिन हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी मिधील तूफान उठा है, जिसके चलते प्रदेश का मौसम प्रभावित होने के आसार जताए जा रहे हैं। यदि यह तूफान प्रदेश के मौसम को प्रभावित करता है तो ऐसे में 26 या 27 नवंबर के आसपास जो प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं इसके बाद तेज हवाओं का सिलसिला एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकता है। वेदर डिस्टरबेंस के चलते प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश होने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है। इधर, फिलहाल प्रदेश में गुलाबी ठंड ने अपनी दस्तक दी है।

सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ी

सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है। शुक्रवार को अंचल के कई जिलों में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया, जहां कई जिलों में बादल छाए रहे, तो वहीं कई जिलों में धूप ने लोगों का पसीना निकाल दिया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले एक-दो दिन होता किसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े- Indore Weather News: धीरे-धीरे बढ़ने लगी ठिठुरन, पचमढ़ी को टक्कर से रहा इंदौर का मौसम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+