Indore Weather News: धीरे-धीरे बढ़ने लगी ठिठुरन, पचमढ़ी को टक्कर से रहा इंदौर का मौसम
Indore Weather Update: मध्य प्रदेश में अब गुलाबी ठंड का असर दिखाई देने लगा है, जहां लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है, जहां दिन के तापमान की गिरावट में इंदौर ने पचमढ़ी को भी पीछे छोड़ दिया है।
उत्तर-पूर्व दिशा से चल रही हवाओं के चलते मौसम अचानक बदलता दिखाई दे रहा है, जहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है। इधर, रात में सर्द हवाओं से ठिठुरन महसूस हो रही है, तो वहीं दिन का तापमान भी लगातार गिरता चला जा रहा है।

तापमान में गिरावट दर्ज की गई
गुनगुनी ठंड के लिए मालवा अंचल अपनी खास पहचान रखता है, जहां इंदौर में अब गुलाबी ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। जिले में सुबह और शाम को ठंड महसूस की जाने लगी है, जहां पिछले 5 दिनों से रात का तापमान भी लगभग 15 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। शुक्रवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जहां दिन का तापमान 28 डिग्री से कम रहा। खास बात यह रही कि, यह तापमान मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी से करीब एक डिग्री कम है। यानी यह कहा जा सकता है कि, इंदौर फिलहाल ठंड के मामले में पचमढ़ी के आसपास दिखाई दे रहा है।
सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ी
सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है। शुक्रवार को अंचल के कई जिलों में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया, जहां कई जिलों में बादल छाए रहे, तो वहीं कई जिलों में धूप ने लोगों का पसीना निकाल दिया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले एक-दो दिन होता किसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर में 73.75 प्रतिशत मतदान हुआ, देपालपुर में सबसे ज्यादा वोटिंग












Click it and Unblock the Notifications