Indore news: ठंड के चलते कलेक्टर ने बदला स्कूल टाइमिंग, अब इतनी बजे से लगेंगी क्लासेस
Indore news: बारिश के बाद अब सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है।
इधर, लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने नर्सरी से लेकर पांचवी तक के बच्चों के स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है, जहां अब नर्सरी से पांचवी तक की कक्षाएं 9 बजे के बाद से लगेंगी।

आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
नवंबर के आखिर में बदला मौसम का मिजाज 26 नवंबर के बाद 3 से 4 दिनों तक इसी तरह का बना रहेगा। वहीं इसके बाद धीरे-धीरे मौसम सामान्य होने की तरफ आगे बढ़ेगा। लेकिन जैसे ही बादल छटेंगे, वैसे ही ठंड जोर पकड़ सकती है, और शीतलहर लोगों को परेशान कर सकती है। वहीं यदि किसी तरह का कोई स्ट्रांग सिस्टम बनता है तो एक बार फिर दिसंबर के महीने में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है।
MP में जमकर हुई बारिश
मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में रविवार दोपहर से बारिश का सिलसिला जारी है, जहां रविवार दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला हमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार हो रही भारी बारिश की चलते सड़कों पर जल जमावों की स्थिति पैदा हो गई है, तो वहीं कार्तिक के महीने में सावन जैसी झड़ी लग जाने से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। बेमौसम हुई बारिश के चलते ठंड भी अब बढ़ने लगी है, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हुआ था, जहां प्रदेश भर में तेज हवा के साथ ठंड का असर देखने को मिला। वहीं प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में बारिश भी हुई, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
ये भी पढ़े- Indore news: बारिश के बाद सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, कितना गिरेगा ठंडी हवाओं का पारा, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications