Indore Temple Accident का शिकार हो जाते MLA आकाश विजयवर्गीय, कैसे बची जान, जानिए?
इंदौर में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बताया कि,एक कार्यक्रम के बाद मैं भी वहां पर पहुंचने वाला था, मगर जब मैं छावनी पहुंचा तभी मुझे खबर आई कि, वहां बड़ा हादसा हो गया है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पटेल नगर में रामनवमी के दिन हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब शहर भर में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है। ऐसे ही एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शहर की हृदय स्थली राजवाड़ा पर किया गया, जहां सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय समेत तमाम साधु-संत और जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जहां सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
बाल-बाल बचे विधायक आकाश विजयवर्गीय
मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बताया कि, हमारे सभी प्रिय जन थे, उनका आग्रह था कि मैं भी वहां पर आऊं। एक कार्यक्रम के बाद मैं भी वहां पर पहुंचने वाला था, मगर जब मैं छावनी पहुंचा तभी मुझे खबर आई कि, वहां बड़ा हादसा हो गया है। इतना बड़ा हादसा होगा, यह मुझे भी नहीं पता था। मैंने तुरंत वहां से कमिश्नर नगर निगम, कलेक्टर को फोन किया। पुलिस के टी आई, जेड ओ, जोन अध्यक्ष सभी को फोन किया, और मैं खुद भी 15 मिनट बाद वहां पर पहुंच गया था।
इंदौर हादसा: जिस हवन के दौरान हादसा हुआ, उस हवन में MLA आकाश विजयवर्गीय भी शामिल होने वाले थे, जहां उनके पहुंचने से कुछ वक्त पहले ही दर्दनाक हादसा घटित हुआ। pic.twitter.com/1uwJ3sUZ7j
— Naman Matke (@Naman_matke) April 5, 2023
हादसे में 36 लोगों ने गंवाई जान
शहर के पटेलनगर स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में आयोजित हवन कार्यक्रम के दौरान बावड़ी पर डाला स्लैप अचानक धंस गया, जिसके चलते दर्दनाक हादसा घटित हुआ। इस हादसे में लगभग 18 से ज्यादा लोग घायल हुए तो वहीं 36 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। हादसे का शिकार हुए लोग पटेल नगर और स्नेह नगर के आसपास के रहने वाले थे, जहां सभी लोग रामनवमी पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेने मंदिर पहुंचे थे, लेकिन किसे पता था कि सभी लोग दर्दनाक हादसे का शिकार हो जाएंगे। उधर, अब इस घटनाक्रम की मजिस्ट्रेट जांच जारी है।
घटनाक्रम के बाद हटाया अतिक्रमण
घटनाक्रम के बाद बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर के आसपास स्थित अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया है, वहीं नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया। इसी तरह शहर के अलग-अलग स्थानों पर भी इसी तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, जहां कुएं और बावड़ी पर अवैध तरीके से अतिक्रमण धार्मिक स्थल बनाने वालों पर कार्रवाई की गई है। दर्दनाक हादसे के बाद अब घटनाक्रम से जुड़े अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे हैं। साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore Temple Accident: हादसे ने दिया जीवन भर का गम, किसी ने बेटा खोया, तो किसी ने खोया पिता












Click it and Unblock the Notifications